{"_id":"6a845913c4df24aa7302b501","slug":"woman-duped-in-the-name-of-booking-accommodation-at-vaishno-mata-temple-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151176-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: वैष्णो माता मंदिर में ठहरने की बुकिंग के नाम पर महिला से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: वैष्णो माता मंदिर में ठहरने की बुकिंग के नाम पर महिला से ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पीड़िता वेबसाइट के जरिए कमरे बुक करने का कर रही थी प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वैष्णो माता मंदिर, कटरा में ऑनलाइन कमरा बुक कराना दिल्ली की एक महिला को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने फर्जी वेबसाइट के जरिये संपर्क कर महिला से साढ़े 56 हजार रुपये ठग लिए। उत्तर पश्चिम जिला साइबर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीतमपुरा निवासी 46 वर्षीय आरती डुमरा ने उत्तर पश्चिम जिला साइबर सेल में ठगी की शिकायत की है। बताया कि 8 अगस्त को उन्होंने परिवार के साथ वैष्णो माता मंदिर जाने के लिए ऑनलाइन कमरों की व्यवस्था की थी। गूगल पर सर्च के दौरान उन्हें एक फर्जी वेबसाइट मिली। वेबसाइट पर चार कमरों की बुकिंग की जानकारी भरने के बाद आरोपियों ने व्हाट्सएप पर संपर्क किया। ठगों ने पहले क्यूआर कोड के जरिये सात हजार रुपये का भुगतान कराया। इसके बाद उन्हें एक ग्रुप कॉल में जोड़कर दोबारा सात हजार रुपये जमा कराने को कहा। आरोपियों ने अलग-अलग यूपीआई आईडी पर 14 हजार और 28 हजार रुपये भी ट्रांसफर करा लिए।
एक और व्हाट्सएप नंबर से पैसे मांगे जाने पर आरती को शक हुआ। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने नेशनल साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। बाद में उत्तर पश्चिम जिला साइबर सेल ने उनके बयान पर मामला दर्ज किया। जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल नंबर, वेबसाइट और बैंक खातों के जरिये उनकी पहचान की जा रही है।