{"_id":"6a845ee75d73d1e9dd08cba8","slug":"mcd-employees-strike-continues-for-the-third-day-residents-in-trans-yamuna-areas-face-increased-hardship-due-to-garbage-piles-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-37-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: तीसरे दिन भी जारी एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल, यमुनापार में कूड़े के ढेर से बढ़ी लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: तीसरे दिन भी जारी एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल, यमुनापार में कूड़े के ढेर से बढ़ी लोगों की परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एमसीडी कर्मचारी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन जारी, सड़कों और कॉलोनियों में जमा हुआ कचरा
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। कल्याणपुरी में एमसीडी कर्मचारी की हत्या के विरोध में निगम कर्मचारियों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। हड़ताल के चलते यमुनापार की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। तीन दिनों से नियमित कूड़ा नहीं उठने के कारण कॉलोनियों, बाजारों और सड़कों पर कचरे के ढेर लगने लगे हैं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी के साथ स्वास्थ्य संकट की आशंका भी सताने लगी है।
सीलमपुर, शास्त्री पार्क, भजनपुरा, जगजीत नगर, गीता कॉलोनी, उस्मानपुर, सोनिया विहार, दुर्गापुरी चौक, शाहदरा और दिलशाद गार्डन समेत कई इलाकों में कूड़ेदान भर चुके हैं। इनके आसपास कचरा फैलने लगा है। कई जगह लोग मजबूरी में सड़क किनारे कचरा डाल रहे हैं। इससे गंदगी और दुर्गंध बढ़ने के साथ आवारा पशुओं की समस्या भी बढ़ गई है। यमुना विहार के लोगों के अनुसार, पहले घरों से रोजाना कूड़ा उठ जाता था। अब कचरा जमा होने के कारण घरों में उसे रखने की जगह कम पड़ रही है। कई परिवारों ने घरों के बाहर कचरे के बैग रखने शुरू कर दिए हैं। इससे गलियों में भी गंदगी बढ़ रही है।
बाजारों में भी बढ़ी दिक्कत-
जगजीत नगर के दुकानदार नवीन गर्ग ने बताया कि दुकानों के सामने कूड़े के ढेर लगने से ग्राहकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सब्जी मंडियों और खाद्य पदार्थों की दुकानों के आसपास कचरा जल्दी सड़ने से दुर्गंध फैल रही है। कूड़े के ढेर पर गाय और कुत्ते पहुंचने से कचरा आसपास फैल रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि हत्या के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और मृतक के परिवार को न्याय मिले।