फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU becomes a school of politics.

Delhi NCR News: डीयू बना राजनीति की पाठशाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
DU becomes a school of politics.
डूसू चुनाव की आहट, दिल्ली विश्वविद्यालय में लग्जरी गाड़ियों का काफिला... दिल्ली विश्वविद्यालय
- डूसू चुनाव के लिए छात्र संगठनों की भागदौड़ तेज, छात्रों के पोस्टरों को टिकट दावेदारी के रूप में देखा जा रहा है
विज्ञापन

- कैंपस में मनाही के बावजूद दिख रहा लग्जरी गाड़ियों का काफिला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में डूसू चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही कैंपस की राजनीति गरमा गई है। डीयू में सक्रिय एनएसयूआई, एबीवीपी, आइसा समेत तमाम छात्र संगठनों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन कॉलेज-कॉलेज जाकर छात्रों से संपर्क करने और उन्हें अपने साथ जोड़ने में जुटे हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं की बैठकें लेकर चुनावी रणनीति तैयार की जा रही है।
किसी छात्र संगठन का सदस्यता अभियान अंतिम चरण में पहुंच चुका है तो कोई कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए खास जिम्मेदारियां सौंप रहा है। कई संभावित छात्र नेता भी छात्रों के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाकर टिकट की दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं। कैंपस में प्रचार के लिए निर्धारित वॉल ऑफ डेमोक्रेसी पर फ्रेशर्स वेलकम के नाम पर छात्रों के पोस्टर नजर आ रहे हैं। इन पोस्टरों को आगामी डूसू चुनाव में टिकट की दावेदारी के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि डीयू प्रशासन और पुलिस की सख्ती के चलते फिलहाल कैंपस की दीवारें और सड़कें पोस्टरों से पटी नजर नहीं आ रही हैं। इसके बावजूद चुनावी गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। कैंपस में मनाही के बावजूद कुछ छात्र नेताओं के साथ लग्जरी गाड़ियों का काफिला भी दिखाई दे रहा है। इसे भी चुनावी ताकत और टिकट के लिए दावेदारी के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

एनएसयूआई और एबीवीपी का सदस्यता अभियान कॉलेजों में जोरों पर है। दोनों संगठनों ने सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठकें शुरू कर दी हैं। कॉलेज स्तर पर चुनावी योजनाएं बनाने के साथ ही योग्य उम्मीदवारों की तलाश भी की जा रही है। एबीवीपी ने संभावित उम्मीदवारों की लंबी सूची तैयार की है। कई स्तर की स्क्रीनिंग के बाद चार-पांच नाम शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। हालांकि अभी चयन समिति का औपचारिक गठन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed