फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU needs a 'shop of love', not hooliganism: NSUI

डीयू को चाहिए मोहब्बत की दुकान, गुंडागर्दी नहीं : एनएसयूआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ सेंटर-2 में प्रोफेसर के साथ पीएचडी शोधार्थी द्वारा कथित मारपीट की घटना पर एनएसयूआई ने कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन ने घटना की निंदा करते हुए दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की मांग की है। एनएसयूआई का कहना है कि डीयू शिक्षा, बहस और लोकतांत्रिक असहमति का केंद्र है, हिंसा और गुंडागर्दी का नहीं। विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों और शिक्षकों के बीच संवाद और सम्मान का माहौल बनाए रखना चाहिए। एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी रवि पांडे ने कहा कि पहले भी विश्वविद्यालय में छात्र प्रतिनिधियों पर प्रोफेसरों से कथित दुर्व्यवहार के आरोप सामने आ चुके हैं। ऐसी घटनाएं डीयू की शैक्षणिक गरिमा पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि आगामी डूसू चुनाव डर और दबाव की राजनीति बनाम संवाद, गरिमा और लोकतंत्र की राजनीति के बीच होगा। छात्र गुंडागर्दी की राजनीति को नकारेंगे और मोहब्बत की दुकान को चुनेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed