{"_id":"6a845fc61e58cb0daa0a9bbe","slug":"the-issue-was-raised-in-the-legislative-assembly-and-a-letter-was-written-yet-stray-cows-continue-to-occupy-the-roads-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151192-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: विधानसभा में मुद्दा उठा, पत्र भी लिखा, फिर भी सड़कों पर लावारिस गायों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: विधानसभा में मुद्दा उठा, पत्र भी लिखा, फिर भी सड़कों पर लावारिस गायों का कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पश्चिमी दिल्ली में सबसे अधिक परेशानी, हर इलाके में घूम रहे पशु
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा में मुद्दा उठने, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के संज्ञान लेने और एमसीडी की स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा की ओर से आयुक्त को पत्र लिखे जाने के बावजूद राजधानी की सड़कों पर लावारिस पशुओं की समस्या बनी हुई है। पश्चिमी दिल्ली के मादीपुर, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, सुभाष नगर, हरी नगर, तिलक नगर, जनकपुरी और उत्तम नगर समेत कई इलाकों में गायों के झुंड दिखाई दे रहे हैं।
मादीपुर की मुख्य सड़क पर अक्सर गायों का झुंड बैठा रहता है। इससे वाहन चालकों को दूसरे हिस्से से निकलना पड़ता है। व्यस्त सड़क पर अचानक पशुओं के सामने आने से तेज ब्रेक लगाने पड़ते हैं। दुपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति अधिक जोखिम भरी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार सड़क पर दौड़ती गायों से बचने के प्रयास में वाहन चालक असंतुलित हो जाते हैं। पंजाबी बाग और राजौरी गार्डन की मुख्य और अंदरूनी सड़कों पर भी लावारिस पशु घूमते हैं। सुभाष नगर और तिलक नगर में सड़क किनारे पशुओं के बैठने से यातायात प्रभावित होता है। हरी नगर में भी यह समस्या बनी हुई है। लोगों का कहना है कि पशु यातायात बाधित करने के साथ दुर्घटना का कारण भी बन सकते हैं।
विधानसभा में उठा मामला, कार्रवाई का इंतजार-
विधानसभा के मानसून सत्र में सड़कों पर घूम रहे पशुओं का मुद्दा उठाया गया था। स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की रिपोर्ट ली जाएगी। शिकायतों और निर्देशों के बाद हुई कार्रवाई की जानकारी ली जाएगी। लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।