{"_id":"6a845b8306bd98b2550c3165","slug":"twisha-died-by-hanging-no-signs-of-physical-assault-aiims-medical-board-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151203-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल के लिए\nफांसी लगाने से हुई ट्विशा की मौत, मारपीट के निशान नहीं : एम्स मेडिकल बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल के लिए फांसी लगाने से हुई ट्विशा की मौत, मारपीट के निशान नहीं : एम्स मेडिकल बोर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्व अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत फांसी लगाने से हुई थी, यह दावा एम्स दिल्ली के मेडिकल बोर्ड ने अपनी फोरेंसिक जांच में किया है। बोर्ड को उनके शरीर पर ऐसा कोई महत्वपूर्ण चोट का निशान नहीं मिला, जिससे मौत से पहले मारपीट या संघर्ष की पुष्टि हो। कोर्ट के आदेश पर 24 मई को एम्स दिल्ली की चार सदस्यीय टीम ने भोपाल में ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम किया था। मेडिकल बोर्ड ने करीब 11 पन्नों की मेडिकल रिपोर्ट तैयार कर 10 जुलाई को सीबीआई को सीलबंद लिफाफे में सौंप दिया। इस रिपोर्ट की एक प्रति मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी भेजी गई।
एम्स मेडिकल बोर्ड के अनुसार, ट्विशा की मौत फांसी लगाने के कारण दम घुटने से हुई। जांच में फांसी लगाने के लिए इस्तेमाल की गई वस्तु के रूप में मेटल रिंग वाली जिम्नास्टिक बेल्ट का भी उल्लेख किया गया है। एम्स के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि मेडिकल बोर्ड ने मामले के सभी पहलुओं की विस्तार से जांच की। बोर्ड ने उपलब्ध वैज्ञानिक जानकारी और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जर्नल्स का अध्ययन करने के बाद अपनी राय तैयार की।