{"_id":"6a845dde8ce481972809a919","slug":"potholes-on-shahdaras-roads-to-be-filled-patch-work-to-be-carried-out-across-four-sub-divisions-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-35-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शाहदरा की सड़कों के गड्ढे भरेंगे, चार सब-डिवीजन में होगा पैचवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शाहदरा की सड़कों के गड्ढे भरेंगे, चार सब-डिवीजन में होगा पैचवर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सूर्य नगर से कड़कड़डूमा और ताहिरपुर तक पीडब्ल्यूडी की सड़कों की होगी मरम्मत
- 90 दिन में काम पूरा करने का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा की खस्ताहाल सड़कों से वाहन चालकों और राहगीरों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शाहदरा रोड डिवीजन की विभिन्न सड़कों के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत और पैचवर्क की तैयारी शुरू कर दी है। काम चार सब-डिवीजन में किया जाएगा। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
पीडब्ल्यूडी के अनुसार, सब-डिवीजन-1 में सूर्य नगर क्रॉसिंग क्षेत्र, सब-डिवीजन-2 और 3 में कड़कड़डूमा तथा सब-डिवीजन-4 में ताहिरपुर की सड़कें शामिल हैं। इन मार्गों से रोजाना नौकरी, कारोबार, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और बाजार जाने वाले हजारों लोग गुजरते हैं। सड़क खराब होने से वाहनों की रफ्तार कम होती है और गड्ढों से बचने के लिए अचानक लेन बदलने से हादसे का खतरा बना रहता है।
599 घनमीटर बिटुमिनस कंक्रीट का काम-
विभाग के अनुसार चारों सब-डिवीजन में डेंस ग्रेडेड बिटुमिनस मैकेडम के लिए कुल 176 घनमीटर और 40-50 मिलीमीटर मोटाई वाले बिटुमिनस कंक्रीट के लिए 599 घनमीटर काम प्रस्तावित है। सड़क की क्षतिग्रस्त सतह को तकनीकी प्रक्रिया से दुरुस्त किया जाएगा। मरम्मत के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सेंसर से लैस पावर फिनिशर का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे सड़क की सतह निर्धारित लेवल और ढलान के अनुसार तैयार हो सके। इससे सड़क की मजबूती और वाहनों की आवाजाही बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
90 दिन में पूरा होगा काम-
पीडब्ल्यूडी ने परियोजना को 90 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसमें क्षतिग्रस्त परत हटाने, सतह तैयार करने और नई परत बिछाने का काम शामिल है। गड्ढे भरने से दोपहिया चालकों को राहत मिलने के साथ हादसों का खतरा भी कम होने की उम्मीद है।