फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Emphasis on segregating waste into four categories at the source; MCD holds workshop.

Delhi NCR News: कूड़े को स्रोत पर ही चार श्रेणियों में अलग करने पर जोर, एमसीडी ने की कार्यशाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन और लोगों को जागरूक करने के लिए एमसीडी ने मंगलवार को विशेष कार्यशाला आयोजित की। इसमें कचरे को स्रोत पर चार श्रेणियों में अलग करने, पुन: उपयोग, पुनर्चक्रण और वैज्ञानिक प्रबंधन पर चर्चा हुई।कार्यशाला में उप महापौर डॉ. मोनिका पंत, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा, नेता सदन जय भगवान यादव, स्थायी समिति उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह और डेम्स समिति अध्यक्ष संदीप कपूर समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान नियमों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया गया।सत्या शर्मा ने कहा कि नागरिकों को घर से ही कूड़े का उचित पृथक्करण करना होगा। डेम्स समिति अध्यक्ष संदीप कपूर ने बताया कि नए नियमों का उद्देश्य पुनर्चक्रण बढ़ाकर लैंडफिल पर दबाव कम करना और कचरे को संसाधन में बदलना है। एमसीडी ने लोगों से कचरे को स्रोत पर अलग करने और गीले कचरे से खाद बनाने में सहयोग की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed