फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Sehore Police Busts Mobile Theft Gang at Kubereshwar Dham, Six Arrested

Sehore news: श्रद्धालु बनकर कुबेरेश्वर धाम में घुसे मोबाइल चोर, सादी वर्दी में पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्य दबोचे

Tue, 18 Aug 2026 06:44 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2026 06:44 PM IST
सार

Sehore: सीहोर पुलिस ने कुबेरेश्वर धाम में भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल, पर्स और चेन चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने छह आरोपियों को दबोचा। आरोपियों से दो मोबाइल और 14 लाख रुपये कीमत की कार जब्त की गई।

विज्ञापन
Sehore news: Sehore Police Busts Mobile Theft Gang at Kubereshwar Dham, Six Arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच लगातार हो रही मोबाइल चोरी की वारदातों पर सीहोर पुलिस ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए अंतरजिला मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार वयस्क और दो विधिविरुद्ध बालक शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से ओप्पो और रियलमी कंपनी के दो मोबाइल फोन तथा करीब 14 लाख रुपये कीमत की किया कैरेंस कार जब्त की गई है।

विज्ञापन


सादी वर्दी में पुलिस ने भीड़ के बीच बिछाया जाल
पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। 17 अगस्त को धाम परिसर में मोबाइल एवं सामान चोरी की शिकायतों पर थाना मंडी में अपराध क्रमांक 259/2026 एवं 260/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। इसके बाद पुलिस ने रणनीति बदलते हुए सादी वर्दी में जवानों को श्रद्धालुओं के बीच तैनात किया। संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई और घेराबंदी कर छह संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


पढ़ें: ‘महाभारत के युद्ध में महिलाएं नहीं मरीं’...: विधायक के बयान पर भड़कीं महिला MLA, मंच पर ही दे दिया जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में गिरोह की पूरी कार्यप्रणाली उजागर
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य निजी वाहन से बड़े मेलों और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों को निशाना बनाते थे। भीड़ में श्रद्धालुओं के बीच घुल-मिलकर मोबाइल, पर्स और चेन पर हाथ साफ करना इनका तरीका था। पुलिस के अनुसार गिरोह में विधिविरुद्ध बालकों को भी शामिल रखा जाता था, ताकि पुलिस को संदेह कम हो। पुलिस अब आरोपियों से अन्य जिलों में की गई चोरी की वारदातों और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

चार आरोपी गिरफ्तार, दो विधिविरुद्ध बालक भी पकड़े
गिरफ्तार आरोपियों में अशोक शिंदे (35 वर्ष), पिता अर्जन शिंदे, निवासी सेंधवा, जिला बड़वानी,तालिब पठान (21 वर्ष), पिता शाहिद पठान, निवासी भीकनगांव, जिला खरगौन,विशाल नायक (26 वर्ष) पिता दिलीप नायक, निवासी सेंधवा, जिला बड़वानी,फरहान अली (22 वर्ष) पिता आसिफ अली, निवासी सेंधवा, जिला बड़वानी तथा 02 विधि विरुद्ध बालक को भी पुलिस ने पकड़ा है।


आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया
पुलिस के मुताबिक आरोपी अशोक शिंदे के विरुद्ध मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र में लूट, मारपीट, एससी-एसटी एक्ट, जुआ और चोरी सहित विभिन्न प्रकरण दर्ज हैं। वहीं विशाल नायक के विरुद्ध सेंधवा थाने में जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध है।

मोबाइल और 14 लाख की कार जब्त
मंडी थाना प्रभारी अर्चना चौहान ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ओप्पो एवं रियलमी कंपनी के दो मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये है, तथा करीब 14 लाख रुपये कीमत की किया कैरेंस कार जब्त की है। पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed