फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   women did not die in mahabharata war mla statement sparks outrage female mla responds on stage

‘महाभारत के युद्ध में महिलाएं नहीं मरीं’...: विधायक के बयान पर भड़कीं महिला MLA, मंच पर ही दे दिया जवाब

Tue, 18 Aug 2026 06:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 18 Aug 2026 06:27 PM IST
सार

गुना में बलराम महोत्सव के दौरान विधायक पन्नालाल शाक्य और प्रियंका पेंची के बीच महिलाओं के बलिदान को लेकर बहस हो गई। शाक्य ने युद्धों में महिलाओं की मौत से इनकार किया, जिस पर पेंची ने मंच से ही आपत्ति जताई।

विज्ञापन
women did not die in mahabharata war mla statement sparks outrage female mla responds on stage
दोनों विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य स्तरीय बलराम महोत्सव के दौरान गुना विधायक पन्नालाल शाक्य और चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची के बीच महिलाओं के बलिदान को लेकर मंच पर तीखी नोकझोंक हो गई। नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े और किसानों को संबोधित किया।

विज्ञापन


मंच पर छिड़ी नोकझोंक
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि रामायण और महाभारत जैसे युद्धों में केवल पुरुष ही मारे गए, महिलाओं की मौत नहीं हुई। उन्होंने रामायण का उदाहरण देते हुए कहा कि रावण के भाई ने उसे पराई स्त्री को सम्मानपूर्वक वापस लौटाने की सलाह दी थी।
विज्ञापन


पढे़ं: मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, लाड़ली बहना के लिए 1.14 लाख करोड़, नर्मदा मिशन और युवाओं को AI ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

महाभारत का जिक्र करते हुए शाक्य ने दावा किया कि युद्ध में एक करोड़ पुरुष मारे गए, लेकिन महिलाएं नहीं मरीं। इसके बाद उन्होंने पृथ्वीराज चौहान और संयोगिता का उदाहरण देते हुए कहा कि संयोगिता के कारण कन्नौज से दिल्ली तक पृथ्वीराज चौहान के 55 सामंत मारे गए। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में भी केवल पुरुषों की मौत हुई।


महिला विधायक ने जताई आपत्ति
शाक्य के बयान पर चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने मंच से ही आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, "नहीं भाईसाहब, ऐसा नहीं है। ये तो गलत बात है। महिलाओं ने भी बलिदान दिए हैं।" उन्होंने कहा कि वह खुद भी एक महिला हैं। हालांकि, पन्नालाल शाक्य अपने बयान पर कायम रहे। उन्होंने कहा कि उन्होंने बहुत सी पुस्तकें पढ़ी हैं और उन्हें पता है कि कहां क्या हुआ है। इसके बाद उन्होंने प्रियंका पेंची से बैठने के लिए कहा। दोनों विधायकों के बीच मंच पर हुई इस नोकझोंक की चर्चा कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed