{"_id":"6a83209eede5a26d020c7015","slug":"delhi-team-raids-tikamgarh-over-production-of-counterfeit-oil-mimicking-another-brand-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-4621622-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: तेल की पैकेजिंग को लेकर विवाद, टीकमगढ़ में व्यापारी के गोदाम पर कोर्ट के आदेश से कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: तेल की पैकेजिंग को लेकर विवाद, टीकमगढ़ में व्यापारी के गोदाम पर कोर्ट के आदेश से कार्रवाई
Tue, 18 Aug 2026 07:56 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 07:56 PM IST
सार
टीकमगढ़ में दिल्ली से आई टीम ने कोर्ट के आदेश पर तेल व्यापारी के गोदाम और दुकान पर छापामार कार्रवाई की। टीम को ‘रुचि स्टार’ ब्रांड से मिलती-जुलती पैकेजिंग और बड़ी मात्रा में सामग्री मिली। मामले में ट्रेडमार्क और कॉपीराइट उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
गोदाम और दुकान पर कोर्ट के आदेश पर छापामार कार्रवाई की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीकमगढ़ में दिल्ली से आई टीम ने एक तेल व्यापारी मठोले साहू के गोदाम और दुकान पर कोर्ट के आदेश पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम को 15 लीटर तेल से भरी कई कैन के साथ बड़ी मात्रा में पैकेजिंग सामग्री मिली। आरोप है कि यह पैकेजिंग प्रसिद्ध ‘रुचि स्टार’ ब्रांड से मिलती-जुलती थी और इसे ‘MTC रिद्धि स्टार’ नाम से बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी।
टीम के साथ आए अधिवक्ता कृतिक सोनी के अनुसार, पतंजलि फूड्स लिमिटेड के प्रसिद्ध ब्रांड ‘रुचि स्टार’ की कथित नकल किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि टीकमगढ़ में रवि कांत साहू की मठोले साहू ट्रेडिंग कंपनी द्वारा ‘रुचि स्टार’ से मिलता-जुलता नाम ‘MTC रिद्धि स्टार’ इस्तेमाल कर तेल की पैकेजिंग और बिक्री की जा रही है।
पैकेजिंग और डिजाइन पर भी उठे सवाल
शिकायत के मुताबिक, कथित तौर पर इस्तेमाल की जा रही पैकेजिंग में नाम, डिजाइन और ‘रुचि स्टार’ लिखने का तरीका मूल ब्रांड से काफी मिलता-जुलता था। आरोप है कि इस तरह की पैकेजिंग से ग्राहक भ्रमित हो सकते थे और उन्हें वास्तविक ब्रांड के स्थान पर दूसरा उत्पाद बेचे जाने की आशंका थी।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में शिकायतकर्ता पक्ष ने इस गतिविधि को ट्रेडमार्क एक्ट 1999 और कॉपीराइट एक्ट 1957 के प्रावधानों का उल्लंघन बताया है। हालांकि, मामले में अंतिम कानूनी निष्कर्ष संबंधित न्यायालय की कार्यवाही के बाद ही स्पष्ट होगा।
दिल्ली के वाणिज्यिक न्यायालय में दायर हुआ था मामला
बताया गया कि पतंजलि फूड्स लिमिटेड की ओर से अधिवक्ता नम्रता जैन और विजय सोनी ने दिल्ली के वाणिज्यिक न्यायालय में मामला दायर किया था। न्यायालय ने प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए एक लोकल कमिश्नर नियुक्त किया और पुलिस की सहायता से संबंधित परिसर की तलाशी तथा सामग्री जब्त करने की अनुमति दी।
ये भी पढ़ें- ‘महाभारत के युद्ध में महिलाएं नहीं मरीं’...: विधायक के बयान पर भड़कीं महिला MLA, मंच पर ही दे दिया जवाब
बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त कर सील
सोमवार को कोर्ट के आदेश के तहत लोकल कमिश्नर और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में टीकमगढ़ स्थित परिसर में तलाशी ली गई। कार्रवाई के दौरान ‘MTC रिद्धि स्टार’ नाम से संबंधित तेल की पैकेजिंग, 15 लीटर तेल से भरी कई कैन और अन्य पैकिंग सामग्री बरामद होने की बात सामने आई। टीम ने कथित नकली ब्रांड से संबंधित सामग्री को जब्त कर सील कर दिया। बरामद सामान को न्यायालय की हिरासत में रखा गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।