फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Took oath against drug abuse, resolved to make others aware too

Haridwar News: नशे के खिलाफ ली शपथ, दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प

Tue, 18 Aug 2026 06:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Took oath against drug abuse, resolved to make others aware too
हरिद्वार। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को गति देते हुए एएनटीएफ की टीम मंगलवार को स्कूलों में पहुंची। टीम ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी देने के साथ ही उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने की अपील की गई।
विज्ञापन

एएनटीएफ शाखा हरिद्वार की टीम ने पुलिस मॉडल स्कूल, 40वीं पीएसी और दीक्षा राइजिंग स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे की लत से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम ने समझाया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ ही उसके परिवार और सामाजिक जीवन पर भी गंभीर असर डालता है। कार्यक्रम में नशे से संबंधित शिकायत और सहायता के लिए मानस पोर्टल की हेल्पलाइन 1933 के साथ अन्य पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed