फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One accused arrested with 5.33 grams of smack

Haridwar News: 5.33 ग्राम स्मैक साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Aug 2026 06:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested with 5.33 grams of smack
हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5.33 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात सिडकुल पुलिस टीम राजा बिस्किट चौक से इंद्रलोक कॉलोनी की ओर गश्त कर रही थी। होटल रजवाड़ा के पास हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के सामने पुलिस टीम को देखकर एक युवक अचानक तेजी से भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 5.33 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन

सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम संदीप निवासी पाल मार्केट कॉलोनी, सिडकुल बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सिडकुल क्षेत्र में फैक्टरी कर्मचारियों और ट्रक चालकों को स्मैक बेचता था। मंगलवार को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed