फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Attempted rape of a five-year-old girl, accused absconding

Haridwar News: पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार

Tue, 18 Aug 2026 06:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape of a five-year-old girl, accused absconding
पथरी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर युवक पर अपनी पांच वर्षीय बच्ची का यौन शोषण का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि मंगलवार को गांव में पंचायत घर पर उसकी पत्नी व पांच वर्षीय बच्ची के साथ एसआइआर का फॉर्म जमा करने के लिए गई थी। आरोप है कि आरोपी बच्ची को गलत नीयत से स्कूल के पीछे ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची रोने और चिल्लाने पर वहां मौके पर ग्राम प्रधान के पति व एक महिला समेत तीन लोग आ गए। जब वह आरोपी के चंगुल से बच्ची को छुड़ाने का प्रयास करने लगे तो आरोपी युवक ने उन पर जानलेवा हमला किया और गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। आरोपी युवक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed