फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One arrested for grabbing land by showing dead person as alive

Haridwar News: मृतक को जिंदा दिखाकर जमीन हड़पने में एक गिरफ्तार

Tue, 18 Aug 2026 06:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
One arrested for grabbing land by showing dead person as alive
हरिद्वार। मृतक व्यक्ति को जिंदा बताकर उसके नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और उनके सहारे जमीन हड़पने की साजिश का कनखल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि 14 अगस्त को शशांक त्यागी निवासी अवंतिका चिरंजीव विहार, थाना कविनगर, गाजियाबाद यूपी ने कोतवाली कनखल में तहरीर दी थी। आरोप था कि शैलेश गुप्ता निवासी आशुतोष विहार, जगजीतपुर, कनखल ने अपने साथियों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचा।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने मृतक विनोद कुमार का फर्जी प्रतिरूपण कर उसे जीवित बताया और शशांक की भूमि से संबंधित कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। इन दस्तावेजों को असली बताकर इस्तेमाल करते हुए धोखाधड़ी के जरिये जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान मामले में आरोपों की भी पुष्टि हुई। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। खोजबीन करते हुए 17 अगस्त को आरोपी शैलेश गुप्ता को हिरासत में ले लिया गया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed