फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Wide range of employment opportunities in the field of management and commerce

Haridwar News: प्रबंधन और वाणिज्य के क्षेत्र में रोजगार के व्यापक अवसर

Tue, 18 Aug 2026 06:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Wide range of employment opportunities in the field of management and commerce
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रबंध अध्ययन संकाय के सम्मेलन कक्ष में बीकॉम, बीबीए, एमबीए और एमबीए (व्यावसायिक अर्थशास्त्र) के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए छह दिवसीय प्रेरणा कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वित्ताधिकारी और संकाय के वरिष्ठ प्रो.वीके सिंह ने कहा कि प्रबंधन और वाणिज्य के क्षेत्र में कार्य करने से पहले हमें संबंधित क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रबंधन और वाणिज्य के क्षेत्र में रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय आंतरिक गुणवत्ता एवं आश्वासन के प्रकोष्ठ प्रोफेसर पंकज मदान ने कहा कि छात्रों में विभिन्न प्रतिभाएं समाहित हैं। इन्हें उचित अवसर प्रदान किए जाने की आवश्यकता है। जिस दिशा में संकाय की ओर से छात्रों को विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में एआई के क्षेत्र में छात्रों के लिए कार्य करने के अवसर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग के डॉ. मनोज चौहान, डॉ. अभिजीत सिंह, डॉ. कपिल पांडेय, डॉ. रत्नेश गुप्ता, डॉ. विकास अग्रवाल, नागेंद्र सिंह राणा, अंकित कृष्णार्थी, नारायण सिंह नेगी, विकास सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed