{"_id":"69afa79c3e63ae0a740cf6e4","slug":"kuldeep-yadav-to-marry-vanshika-on-march-14-in-mussoorie-know-venue-details-in-hindi-2026-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kuldeep Yadav Wedding: सीएम योगी को न्योता, कब है चाइनामैन गेंदबाज की शादी और रिसेप्सन; कहां रहती हैं दुल्हन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kuldeep Yadav Wedding: सीएम योगी को न्योता, कब है चाइनामैन गेंदबाज की शादी और रिसेप्सन; कहां रहती हैं दुल्हन?
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:58 AM IST
सार
टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य कुलदीप यादव जल्द ही नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। 14 मार्च को मसूरी में वह मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे जबकि 17 मार्च को लखनऊ के एक होटल में रिसेप्शन होगा।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वे 14 मार्च को मसूरी में अपनी मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। इस शुभ अवसर के उपलक्ष्य में 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।
कुलदीप यादव और वंशिका की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में संपन्न होंगी, जिसके बाद 14 मार्च को मसूरी के एक खूबसूरत रिसॉर्ट में दोनों परिवारों और दोस्तों की मौजूदगी में विवाह संपन्न होगा। यह कार्यक्रम दोनों परिवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।
Trending Videos
2 of 8
कुलदीप और वंशिका
- फोटो : सोशल मीडिया
पारिवारिक निमंत्रण और सगाई
शादी की तैयारियों के बीच, कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने व्यक्तिगत रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण दिया। यह मुलाकात आठ मार्च को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
कुलदीप और वंशिका
- फोटो : सोशल मीडिया
कुलदीप और वंशिका की सगाई पिछले साल चार जून को लखनऊ के एक होटल में संपन्न हुई थी। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की थी।
4 of 8
कुलदीप और वंशिका
- फोटो : Instagram
यह शादी नवंबर 2025 में तय थी, लेकिन भारतीय टीम के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम और टी-20 विश्वकप में कुलदीप के चयन के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
5 of 8
कुलदीप-वंशिका
- फोटो : Instagram
मेहमानों की सूची और आयोजन
शादी समारोह में दोनों परिवारों के सदस्यों के अलावा, बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) और भारतीय टीम के वर्तमान तथा पूर्व क्रिकेटरों के शामिल होने की संभावना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।