सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather suddenly changed dense fog slowed down vehicles increasing farmers concerns

Kanpur Weather Update: अचानक बदला मौसम का मिजाज, घनी धुंध ने थामी वाहनों की रफ्तार, किसानों की बढ़ी चिंता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 10 Mar 2026 10:09 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather News: कानपुर में अचानक छाई घनी धुंध ने जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है। हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ है और फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।

Kanpur Weather suddenly changed dense fog slowed down vehicles increasing farmers concerns
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में मंगलवार की सुबह अचानक मौसम ने ऐसा रूप लिया कि लोग अचंभे में पड़ गए। घनी धुंध ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह सात बजे तक हाईवे पर गाड़ियां हेडलाइट जलाकर धीरे-धीरे गुजरती दिखीं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए।

Trending Videos

ग्रामीण क्षेत्रों में भी धुंध का असर साफ नजर आया। खेतों में काम करने वाले किसान रास्ता पहचानने में परेशान हुए। वहीं मजदूरों को भी काम पर जाने में कठिनाई हुई। धुंध इतनी गहरी थी कि आ पास के घर और पेड़ तक साफ दिखाई नहीं दे रहे थे। लोग देर तक घरों से बाहर निकलने से बचते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात और कृषि कार्य प्रभावित होंगे
बच्चों के स्कूल जाने में भी दिक्कत हुई और अभिभावकों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें देर से भेजा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में भी धुंध का असर बना रह सकता है, जिससे यातायात और कृषि कार्य प्रभावित होंगे।





उत्पादन पर पड़ सकता है असर
किसानों की चिंता बढ़ गई है धुंध के कारण फसलों पर ओस जम रही है और गेहूं जैसी फसलों को नुकसान का खतरा है। वहीं सब्जी उगाने वाले किसान भी परेशान हैं, क्योंकि लगातार धुंध से उत्पादन पर असर पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक मौसम की इस करवट ने जीवन की रफ्तार धीमी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed