सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   10 people injured in Hajipur Mahua main road road accident Vaishali Bihar

Bihar News: हाजीपुर-महुआ रोड पर पलटा टेंपो, 10 लोग घायल; 5 की हालत गंभीर, PMCH रेफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 01:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: वैशाली जिले के हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर टेंपो पलटने से 10 लोग घायल हो गए। सभी लोग शादी से पहले गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। पांच घायलों को गंभीर हालत में पटना PMCH रेफर किया गया है। घायलों ने अस्पताल में डॉक्टर और स्ट्रेचर नहीं मिलने का आरोप लगाया है।

10 people injured in Hajipur Mahua main road road accident Vaishali Bihar
घायल अस्पताल में इलाजरत
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिले में हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर एक टेंपो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में करीब 10 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया।

Trending Videos


गंगा स्नान के लिए जा रहे थे सभी लोग
बताया गया कि सभी लोग वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के रहने वाले हैं और एक शादी समारोह से पहले गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच घायलों को PMCH रेफर
सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों में से पांच लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के Patna Medical College and Hospital (PMCH) रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल गिरिजा देवी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

अस्पताल में लापरवाही का आरोप
घायलों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिलने के कारण घायलों को दीवार के पास बैठने वाली बेंच पर ही लिटा दिया गया। साथ ही करीब डेढ़ घंटे तक डॉक्टर के मौजूद नहीं रहने से घायलों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शादी समारोह में शामिल होने आए थे परिजन
घायलों के परिजनों के अनुसार, बिरजू पासवान के बड़े बेटे की 13 मार्च को शादी होनी है। इसी समारोह में शामिल होने के लिए रिश्तेदार आए थे और घर की महिलाएं गंगा स्नान के लिए जा रही थीं। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। ऑटो में करीब 8 से 10 लोग सवार थे और सभी दुर्घटना का शिकार हो गए।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में नालंदा के युवक की मौत, भाई ने साले और साढ़ू पर लगाया हत्या का आरोप, पत्नी बोली- नशे से गई जान

इन लोगों की हुई पहचान
घायलों की पहचान गिरिजा देवी, सोना देवी, चिंता देवी, सुलेखा देवी, चिनिया देवी, मुनचुन देवी और सत्यम कुमार के रूप में हुई है। ये सभी सराय थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed