सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The wedding procession returned without the bride, the relationship broke due to the groom being disabled

Ambedkar Nagar News: बिना दुल्हन के लौटी बरात, दूल्हे के दिव्यांग होने से टूटा रिश्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 09 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The wedding procession returned without the bride, the relationship broke due to the groom being disabled
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर में रविवार को जौनपुर से आई एक बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। यह घटना तब हुई जब सिंदूरदान संपन्न होने के बाद, विदाई की बेला पर लड़की पक्ष को दूल्हे के पैर से दिव्यांग होने की जानकारी मिली। इस खुलासे के बाद विवाह समारोह में गहमागहमी का माहौल बन गया और लड़की ने लड़के के साथ जाने से साफ इन्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार, जौनपुर निवासी दूल्हे और जलालपुर के एक गांव की युवती के बीच सात महीने पहले परिजनों की सहमति से शादी तय हुई थी। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे को देखकर ही यह रिश्ता तय किया था। रविवार को जौनपुर से धूमधाम से बरात गांव पहुंची और निर्धारित रीति-रिवाजों के अनुसार सिंदूरदान की रस्म भी पूरी हो गई। सोमवार को विदाई होने के समय किसी ने दूल्हे के दिव्यांग होने की जानकारी दुल्हन को दे दी। यह सुन दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। कई दौर में बात चीत हुई, लेकिन दुल्हन ने जाने के लिए हामी नहीं भरी। इसके बाद बिना दुल्हन के बरात दुल्हे के साथ वापस लौट गई। कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि आपसी सहमति के साथ दोनों पक्ष चले गए। कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed