सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women were made aware

Ambedkar Nagar News: महिलाओं को किया गया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 09 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Women were made aware
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और समाज में महिलाओं की भूमिका को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Trending Videos

मुख्य अतिथि के रूप में वित्त लेखा अधिकारी सरिता लिधौरिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गंगा अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रोली द्विवेदी मौजूद रहीं। इस दौरान वक्ताओं ने महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक मिहिर कुमार झा ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने बैंक की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।
सरिता लिधौरिया ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया, जबकि डॉ. रोली द्विवेदी ने महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। कहा कि आने वाले समय में इसका व्यापक होगा।
इस मौके पर डीआरएम सुरेश कुमार, एलडीएम कमलेश भास्कर व क्षेत्रीय व्यवसाय प्रमुख अभय कुमार आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed