सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A proposal of Rs 6 crore for the development of the municipality

Ambedkar Nagar News: नपं के विकास के लिए छह करोड़ का प्रस्ताव

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 09 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
A proposal of Rs 6 crore for the development of the municipality
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर पंचायत जहांगीरगंज में विभिन्न विकास कार्यों के लिए करीब छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
Trending Videos

प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद सड़कों के निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और जलनिकासी के लिए नालों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे करीब 20 हजार से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बरसात के दिनों में कई मार्गों पर पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत के सभी 17 वार्डों में नाला निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, ताकि जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। नगर पंचायत की बोर्ड बैठकों में सभासदों द्वारा इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया था।
चर्चा के बाद इन कार्यों को प्रस्ताव में शामिल करते हुए शासन को भेजा गया है। ईओ उमेश पासी ने बताया कि नगरवासियों की समस्याओं को देखते हुए यह प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed