Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Sukhdev Gogamedi Murder Case: Karni Sena Warns of Surrounding CM's Residence on March 29
{"_id":"69aedee34fe114bd590576fe","slug":"shri-rajput-karni-sena-will-hold-a-massive-protest-in-jaipur-encircling-the-chief-ministers-residence-udaipur-news-c-1-1-noi1460-4031476-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड: करणी सेना का सरकार के खिलाफ आंदोलन का एलान, 29 मार्च को CM आवास घेरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड: करणी सेना का सरकार के खिलाफ आंदोलन का एलान, 29 मार्च को CM आवास घेरने की चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 10:24 PM IST
Link Copied
जयपुर में हुए सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड में न्याय नहीं मिलने के आरोप को लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का एलान किया है। संगठन ने 29 मार्च को जयपुर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करते हुए महापड़ाव करने की घोषणा की है। इस निर्णय के साथ करणी सेना ने सरकार पर दबाव बढ़ाने की रणनीति भी स्पष्ट कर दी है।
इस पूरे मामले को लेकर संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड के बाद सरकार ने जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ पूरी तरह से कार्रवाई नहीं हो पाई है।
उदयपुर में प्रेस वार्ता में रखी आंदोलन की रूपरेखा
उदयपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान करणी सेना की कार्यकारी अध्यक्ष शिला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने कहा कि राजस्थान सरकार ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में शीघ्र न्याय दिलाने का वादा किया था। उनके अनुसार अभी तक आरोपियों को पूरी तरह कानून के शिकंजे में नहीं लाया जा सका है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में ढुलमुल रवैया अपनाए जाने के कारण बदमाश अब भी खुले घूम रहे हैं और लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। उनके अनुसार इस स्थिति से करणी सेना और राजपूत समाज में भारी आक्रोश है।
जयपुर में महापड़ाव की घोषणा
शिला गोगामेड़ी ने बताया कि 29 मार्च को जयपुर में मुख्यमंत्री आवास के बाहर महापड़ाव किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन न्याय की मांग को लेकर इस आंदोलन को आगे बढ़ाएगा और सरकार से ठोस कार्रवाई की अपेक्षा कर रहा है।
मांगें नहीं मानी गईं तो इच्छा मृत्यु की चेतावनी
प्रेस वार्ता के दौरान शिला गोगामेड़ी ने यह भी कहा कि यदि जयपुर में प्रस्तावित महापड़ाव के बाद भी सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है, तो वे सरकार से इच्छा मृत्यु की मांग करेंगी। उनके इस बयान को संगठन के आंदोलन के अगले चरण की चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।
पंचायत चुनाव को लेकर भी दी चेतावनी
करणी सेना के राष्ट्रीय महामंत्री योगेंद्र सिंह कटार ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द न्याय सुनिश्चित नहीं किया, तो आने वाले राजस्थान पंचायत चुनाव में इसका राजनीतिक असर देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच केंद्र सरकार की एजेंसी से कराने के बजाय राजस्थान सरकार के पुलिस मुखिया दिनेश एम एन से कराने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि संगठन चाहता है कि जांच प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
5 दिसंबर 2023 को हुई थी हत्या
उल्लेखनीय है कि 5 दिसंबर 2023 को जयपुर में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद जयपुर सहित प्रदेश के कई स्थानों पर शहर बंद कर विरोध प्रदर्शन किए गए थे। अब इसी मामले में न्याय की मांग को लेकर श्री राजपूत करणी सेना ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का एलान करते हुए 29 मार्च को जयपुर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर महापड़ाव करने की घोषणा की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।