{"_id":"69ae8d7255a6783b1f0ec825","slug":"suspicious-mail-threatens-to-blow-up-court-and-judges-chamber-premises-out-of-danger-after-investigation-balod-news-c-1-1-noi1492-4029748-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"चार घंटे सील रहा बालोद कोर्ट: न्यायालय और न्यायाधीश के चेंबर को उड़ाने की मिली थी धमकी, IP एड्रेस की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे सील रहा बालोद कोर्ट: न्यायालय और न्यायाधीश के चेंबर को उड़ाने की मिली थी धमकी, IP एड्रेस की जांच
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 04:27 PM IST
Link Copied
बालोद जिला एवं सत्र न्यायालय को आज सुबह लगभग 10 बजे एक ईमेल से कोर्ट परिसर एवं मुख्य न्यायाधीश के चेंबर को उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद प्रधान न्यायाधीश में इसकी सूचना प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सहित बार काउंसिल को दी। सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सभी वकील भाग कर वहां से निकले। वहीं न्यायाधीशों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित रूप से विश्राम गृह ले जाकर बैठाया गया और इलाके को समय रहते सील कर दिया गया। सारी आवश्यक सेवाएं मौके पर बुलाई गई। जिसमें अग्नि संबंध से लेकर एंबुलेंस इत्यादि शामिल हैं। वहीं न्यायालय परिसर के सामने पढ़ने वाले 13 को चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया।
दरअसल, जिला एवं सत्र न्यायालय के आधिकारिक वेबसाइट पर sourav_biswas@hotmail.com एड्रेस से एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ। इसके बाद प्रधान न्यायाधीश नहीं थे। संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को सूचना दी। वहीं पुलिस भी इस संदिग्ध ईमेल को ट्रेस करने में जुड़ गई। पुलिस विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित आल्हा अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दरमियान फोरेंसिक एक्सपर्ट से लेकर बम निरोधक दस्त बुलाया गया। उन्हें सुरक्षित अंदर भेजा गया है। दोपहर 1 बजे तक बामनिरोधक दस्त जिले एवं क्षेत्र न्यायालय परिसर में बम को ढूंढती रही।
लगभग चार घंटे तक जिला एवं सत्र न्यायालय के आसपास के एरिया को सील कर दिया गया था। तहसील कार्यालय को भी बंद किया गया था रूट को डायवर्सन किया गया था। जिसके बाद बामनिरोधक दस्त डॉग स्क्वायड फॉरेंसिक की टीम अंदर गई हुई थी। लगभग 2:15 में टीम पूरी जांच पड़ताल करके बाहर निकली।
इसके बाद जिला एवं सत्र न्यायालय के सभी मार्गों को खोल दिया गया। सुरक्षा जांच कर बाहर निकली बालोद जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि मेल से सूचना मिली थी। मेल की जांच की जा रही है। पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरे बिल्डिंग की जांच की गई है। कभी भी बम फटने की जानकारी यहां पर मेल के माध्यम से दी गई थी। लेकिन अब सब दुरुस्त हो चुका है। न्यायालय परिसर और पूरी बिल्डिंग खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि जिस एड्रेस से मेल आया था उसकी जांच की जा रही है और आगे कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।