{"_id":"69aff1f04c3eb89d69043eac","slug":"video-video-abdakaranagara-gasa-ka-kallta-brakarara-ejasaya-para-lga-lina-saldara-pana-ka-le-aapathhapa-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अंबेडकरनगर: गैस की किल्लत बरकरार, एजेंसियों पर लगीं लाइनें, सिलिंडर पाने के लिए आपाधापी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अंबेडकरनगर: गैस की किल्लत बरकरार, एजेंसियों पर लगीं लाइनें, सिलिंडर पाने के लिए आपाधापी
घरेलू एलपीजी सिलिंडर पाने के लिए आपाधापी का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। एक तरफ प्रशासन की ओर से 11500 रिफिल का स्टॉक होने का दावा किया जाता रहा है। वहीं, दूसरी ओर कई एजेंसियों से उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटाने का सिलसिला जारी रहा। जिन एजेंसियों पर स्टॉक उपलब्ध हैं, वहां सुबह से शाम तक उपभोक्ता लाइन में खड़े होकर पर्चियां कटाने की जुगत में लगे रहे।
इस बीच कॉमर्शियल सिलिंडर की कमी भी उभरकर सामने आने लगी है। कई कारोबारियों ने सिलिंडर न मिल पाने के कारण खान-पान की वस्तुएं कम बनाना शुरू कर दी हैं। पूर्ति विभाग का दावा है कि आवश्यकता के अनुसार सभी उपभोक्ताओं को सिलिंडर मुहैया कराया जाएगा।
इस बीच कई सालों से निष्क्रिय पड़े गैस कनेक्शनों को फिर से रिनीवल कराने के लिए भी लोग पहुंच रहे हैं। बाबा गैस एजेंसी पर करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला रानी भी अपना केवाईसी कराने के लिए पहुंची।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।