Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Jhansi: Filmy-style kidnapping case revealed, four arrested along with car, CO Laxmikant Gautam giving information about the case.
{"_id":"69af10a0b1e6f26b280b8619","slug":"video-jhansi-filmy-style-kidnapping-case-revealed-four-arrested-along-with-car-co-laxmikant-gautam-giving-information-about-the-case-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी: फिल्मी अंदाज में हुए अपहरण का खुलासा, कार समेत चार गिरफ्तार, मामले की जानकारी देते सीओ लक्ष्मीकांत गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: फिल्मी अंदाज में हुए अपहरण का खुलासा, कार समेत चार गिरफ्तार, मामले की जानकारी देते सीओ लक्ष्मीकांत गौतम
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:55 PM IST
Link Copied
थाना नवाबाद के एकता गार्डन के पास से फिल्मी अंदाज में अगवा हुए यश पाठक को बरामद करने के साथ ही पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पंद्रह हजार के इनामिया समेत कार सवार चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो बाल अपचारी बताए जा रहे हैं। यश के साथ पैसों के लेनदेन में विवाद की बात बताई जा रही थी लेकिन, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस को आशंका है कि सट्टेबाजी में रकम हार जाने से युवक को अगवा किया गया। अब पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है।
शनिवार रात करीब 10:35 बजे अपने दोस्तों के साथ लौटते समय नवाबाद के बनिया पुल के पास रहने वाले यश पाठक पुत्र मनोज का थार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। उसके दोस्त अभय कुशवाहा ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही अपहरण के आरोप में चिरगांव निवासी अरुण यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी थी। सोमवार तड़के पुलिस को कार सवार बदमाशों के पैरामेडिकल रोड से कृष्णा रेजिडेंसी के पास मौजूद होने की सूचना मिली। नवाबाद प्रभारी रवि श्रीवास्तव की अगुवाई में पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस टीम के पहुंचने पर आरोपियों ने फायर झोंका दिया लेकिन, पुलिस ने कार को चारोें ओर से घेरकर आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम चिरगांव के बाबरी निवासी अरुण यादव एवं बड़ागांव के बिरगुवा निवासी हर्ष यादव बताया। कार के अंदर से यश को भी बरामद कर लिया गया। दो बाल अपचारी भी पकड़े गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।