{"_id":"69aec31363caded3bc04244d","slug":"video-kanpur-no-legroom-on-trains-on-the-delhi-mumbai-route-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं, शौचालय में बैठ कर रहे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं, शौचालय में बैठ कर रहे सफर
होली के बाद बाहर से घर आए लोगों की वापसी से ट्रेनों में भारी भीड़ है। सोमवार को कानपुर सेंट्रल से दिल्ली और मुंबई जाने वाली अधिकतर ट्रेनें पूरी तरह भरी थीं। जनरल से लेकर स्लीपर कोच तक में यात्रियों को पैर रखने की जगह नहीं मिल रही थी।
होली के बाद दिल्ली, मुंबई और गुजरात जैसे शहरों में नौकरी करने वाले लोग लौट रहे हैं। इस कारण ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ है, होली स्पेशल ट्रेनें भी नाकाफी साबित हो रही हैं। सोमवार को गोरखपुर-यशवंतपुर, सीमांचल, नीलांचल और प्रयागराज एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें पूरी तरह भरी हुई आईं। कानपुर सेंट्रल से भी यात्री मुश्किल से ट्रेनों में चढ़ पा रहे थे। कई लोग शौचालय में बैठकर या खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर थे। यह स्थिति सुबह से देर शाम तक रही, जिस पर जीआरपी और आरपीएफ ने मोर्चा संभाला। उन्होंने गेट पर लटके यात्रियों को हटाकर दूसरे कोच या ट्रेनों में भेजा।
यात्री भार देखते हुए रेलवे ने 14 होली स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इनमें कानपुर से गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने यह जानकारी दी। साप्ताहिक 03257 दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल अब 15 से 29 मार्च तक चलेगी। इसी तरह, कई अन्य ट्रेनों की अवधि भी 14 से 31 मार्च तक बढ़ाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।