{"_id":"69aec1318451d93e3e04410d","slug":"video-mla-sudarshan-bablu-inaugurated-the-concessional-medicine-centre-at-civil-hospital-amb-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल अंब में विधायक सुदर्शन बबलू ने किया रियायती दवा केंद्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल अंब में विधायक सुदर्शन बबलू ने किया रियायती दवा केंद्र का शुभारंभ
सिविल अस्पताल अंब में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब महंगी दवाओं से बड़ी राहत मिलेगी। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने अस्पताल परिसर में राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से तैयार किए गए नए रियायती दवा केंद्र का औपचारिक उद्घाटन किया। इस केंद्र के शुरू होने से मरीजों को अब बाजार के निजी मेडिकल स्टोरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और उन्हें अस्पताल के भीतर ही उचित दाम पर बेहतर गुणवत्ता वाली दवाएं मिल सकेंगी। गौरतलब है कि अस्पताल प्रशासन की ओर से लगभग 150 दवाएं मुफ्त दी जाती हैं, लेकिन अक्सर कुछ जरूरी दवाएं सरकारी स्टॉक में उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को बाहर से ऊंचे दामों पर खरीदनी पड़ती थीं। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह काफी मुश्किल होता था और कई बार वे पैसों की कमी के कारण पूरा इलाज भी नहीं करवा पाते थे। अब नागरिक आपूर्ति निगम के इस स्टोर पर दवाएं बाजार के मुकाबले 10.25 से लेकर 50 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध होंगी, जिससे आम जनता की जेब पर पड़ने वाला बोझ काफी कम हो जाएगा। लोकार्पण के अवसर पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति तक सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने अंब सिविल अस्पताल में बढ़ती सुविधाओं को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस कार्यक्रम के दौरान एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, बीएमओ डॉ. राहुल कतना, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रविंद्र शर्मा और अन्य विभागीय अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।