Viral Video: सिगरेट को बेसन में लपेटकर, शख्स ने बना दिया पकौड़ा, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Viral Video: पकौड़े तो बहुत खाये होंगे पर ये पकौड़ा देख आप भी हैरान रह जाओगे। वीडियो में एक शख्स सिगरेट को बेसन में लपेट उसके पकौड़े बनाता नजर आ रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
विस्तार
Cigarette Pakora Viral Video: भारतीय संस्कृति में पकौड़े लोगों के सबसे पसंदीदा स्नैक्स में से एक है, जो स्वाद और सुकून का बेहतरीन मेल है। बेसन के साथ आलू, प्याज, गोभी और बैंगन, इन सब्जियों के मिश्रण को डीप फ्राई करके बनाए जाने वाले ये पकौड़े मानसून की शाम या महफ़िल की जान होते हैं। आपने कई तरह के पकौड़े खाये होंगे पर ये पकौड़ा देख आप भी हैरान रह जाओगे। वीडियो में एक शख्स सिगरेट को बेसन में लपेट उसके पकौड़े बनाता नजर आ रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
Viral Video: एयरपोर्ट पर बच्चे के साथ मस्ती करती दिखीं तीन एयर होस्टेस, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो में एक शख्स डिब्बे से तीन सिगरेट निकाल उसे बेसन में लपेट कर कढ़ाई में गर्म हो रहे तेल में डाल देता है। फिर बेसन में लिपटी सिगरेट को कढ़ाई में उलट-पलट कर बहुत ही अच्छे तरह से तल लेता है। तलने के बाद वो कढ़ाई से सिगरेट के पकौड़े को निकाल कर एक कटोरे में रख लेता है। जिसके बाद शख्स सिगरेट के इन पकौड़े को तोड़-तोड़कर दिखाता है।
आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी शेयर करने से नहीं हिचकिचाते हैं, क्योंकि लोगों को बस किसी भी कीमत पर व्यूज चाहिए। भले ही उनका कंटेंट कितना भी बेतुका क्यों न हो। सिगरेट के पकौड़े बनाने के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @aslamhossain2033 नाम के अकाउंट से शेयर किया है।
Viral Video: पारंपरिक भारतीय पोशाक और एडवेंचर स्पोर्ट्स का शानदार मेल, लोग बोले- बर्फ में उड़ती सुपरवुमन
Viral Video: 18 फुट लंबे किंग कोबरा का रेस्क्यू देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, वीडियो देख नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन
सिगरेट के पकौड़ों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। जिसे अब तक कई हजार लोग देख चुके हैं। तो वहीं इस वीडियो को लेकर यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा- इस सिगरेट के पकौड़े का खाते हुए भी वीडियो डालो। दूसरे यूजर ने लिखा- ये फ्रेंच फ्राई नहीं, सिगरेट फ्राई है।
कमेंट
कमेंट X