Weird News: यहां समुद्र तट पर एक साथ दिखीं दो डूम्सडे फिश, क्या दुनिया में आने वाली है कयामत?
Weird News: मैक्सिको के काबो सैन लुकास बीच पर एक साथ दो डूम्सडे फिश (कयामत वाली मछली) देखी गई हैं। इसके बाद लोगों के बीच कई तरह की चर्चा होनी लगी है। लोगों के मन में सवाल है कि क्या सच में धरती पर तबाही आने वाली है? आइए जानते हैं इस मछली से जुड़ी खास बातें।
विस्तार
Weird News: मैक्सिको के काबो सैन लुकास बीच पर अचानक दो रहस्यमयी मछली दिखी हैं। आमतौर पर यह मछली समुद्र काफी गहराई में रहती हैं, लेकिन यह लंबी और चमकदार मछली समुद्र के किनारे तैरती हुई देखी गईं। हाल के महीनों में कई बार इस मछली को अलग-अलग देशों में समुद्र किनारे देखा गया है। इसे डूम्सडे फिश यानी कयामत वाली मछली कहा जाता है। बताया जाता है कि जब यह मछली देखी जाती है, तो दुनिया में कुछ न कुछ अशुभ होता है। मैक्सिको में बीच पर देखी गईं मछलियों का वीडियो लोग शेयर कर रहे हैं। यह मछली काफी लंबी और चमकदार होती है।
मछली को किसने देखा?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन रहस्यमयी मछलियों को दो बहनों ने सबसे पहले समुद्र तट पर तैरते हुए देखा। उन्होंने दूर से देखा कि पानी में कुछ चमक रहा है। जब वह वापस गईं, तो देखा कि दो लंबी और सफेद रंग की चमकदार मछली उथले पानी में तैरने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि चमकदार मछली धूप में धीरे-धीरे चल रही रही है और दूसरी उथले पानी में तैर रही है। मछली को देखने वाली बहनों में से एक मोनिका पिटेंजर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर किया है।
समुद्र तट पर इस मछली का दिखना सामान्य नहीं है
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोनिका ने कहा कि उनकी बहन ने मछलियों की मदद करने का निर्णय लिया, ताकि गहरे समुद्र में वापस ले जाया जाए। इसके बाद उसने मछलियों को गहरे समुद्र में जाने की कोशिश की। यह काम कठिन था, क्योंकि मछलियां काफी बड़ी थीं और कमजोर नजर आ रही थीं।
US Israel Iran War: दुबई में सड़कों पर कुत्ता और बिल्ली छोड़कर भाग रहे हैं लोग, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
3300 फीट की गहराई में रहती मछली
डूम्सडे फिश को वैज्ञानिक भाषा में रीगलेकस ग्लेस्नी कहा जाता है, जो दुनिया की सबसे लंबी बोनी फिश में शामिल है। आमतौर पर समुद्र में यह मछली 200 से 1000 मीटर यानी करीब 3300 फीट की गहराई में रहती है, जिसके कारण इसका दिखना लगभग दुर्लभ होता है। हालांकि, इस मछली के दिखते ही प्रलय की कहानियों की चर्चा होने लगती है। इसका शरीर बिल्कुल बर्फ की तरह सफेद दिखता है और इसका धड़ पूरी तरह लाल दिखता है।
Two massive deep-sea Oarfish wash up onto shore in Cabo San Lucas, Mexico.
— Collin Rugg (@CollinRugg) March 9, 2026
The fish, also known as “doomsday fish,” can measure up to 30-feet long.
Oarfish are very rarely observed and live at a depth of around 3000 feet.
“Just as they finished helping the first one, they… pic.twitter.com/7OfgTDVh0U
Weird News: मरने के 1 घंटे के बाद जिंदा हो गया व्यक्ति, फिर किया चौंकाने वाला खुलासा, डॉक्टरों के भी उड़े होश
क्यों जापान में मानी जाती है मनहूस?
जापान में यह मछली मनहूस मानी जाती है। वहां के लोग मानते हैं कि अगर यह मछली दिखाई देती है तो देश में भूकंप या सुनामी आती है। कहा जाता है कि वर्ष 2011 में यह मछली नजर आई थी, जिसके बाद भयानक सुनामी आई थी। इस प्राकृतिक आपदा में हजारों लोगों की मौत हो गई थी। कई दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में भी ओरफिश के दिखने को लंबे समय से चली आ रही प्राकृतिक आपदाओं की कहानियों से जोड़ा जाता है। कुछ देशों में इस मछली के अचानक दिखने को एक चेतावनी की तरह देखा जाता है कि पृथ्वी पर जल्द ही तबाही आ सकती है।
Viral Video: पोते ने पूरा किया दादी की पहली हवाई यात्रा का सपना, वीडियो देखकर नम हो जाएंगी आखें
वैज्ञानिकों का क्या है कहना?
मरीन बायोलॉजिस्ट और वैज्ञानिक ऐसी कहानियों पर विश्वास नहीं करते हैं। वह कहते हैं कि ओरफिश के सतह आने की कई वजहे हैं। वो कहते हैं कि पहला वह घायल हो या बीमार होने पर सतह पर आती है। दूसरा समुद्र के अंदर तेज बहाव या तूफानी धाराएं चल रही हों, जिससे वो रास्ता भटक जाती हैं और ऊपर आ जाती हैं। तीसरा कारण यह भी हो सकता है कि वो अपनी जिंदगी के आखिरी क्षणों में हो। वैज्ञानिकों ने मछली को लेकर शोध भी किया है। वैज्ञानिकों ने प्रशांत महासागर में 2019 में एक स्टडी की थी, जिसमें ओरफिश के दिखने और भूकंप आने में कोई भी सीधा संबंध नहीं पाया गया।
कमेंट
कमेंट X