सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman made butter chicken ice cream people got angry on social media video goes viral

Viral Video: बचे हुए बटर चिकन का महिला ने किया ऐसा इस्तेमाल, वीडियो देख लोगों ने पकड़ा अपना सिर

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Wed, 11 Mar 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में एक महिला ने बचे हुए बटर चिकन को इस्तेमाल करने का ऐसा शानदार तरीका बताया है, जिसे देख सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं। बता दें कि महिला ने बटर चिकन से आइसक्रीम बना दी है। 

Woman made butter chicken ice cream people got angry on social media video goes viral
बटर चिकन से महिला ने बना डाली आइसक्रीम - फोटो : @itsmejuliette
विज्ञापन

विस्तार

Butter Chicken Ice Cream Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन खाने से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें खाने की मजेदार स्वादिस्ट रेसिपी बताई जाती है। इन्हें देख लोग खाना बनाने को भी उत्साहित होते हैं। लेकिन वहीं कुछ लोग लाइक और व्यूज के चक्कर में अच्छे-भले खाने की भी ऐसी-तैसी कर देते हैं। हाल ही में इंटरनेट  पर खाने से जुड़ा ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला ने बचे हुए बटर चिकन को इस्तेमाल करने का ऐसा शानदार तरीका बताया है, जिसे देख लोग भड़क गए हैं। बता दें कि महिला ने बटर चिकन से आइसक्रीम बना दी है। 

Trending Videos


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

वीडियो में एक महिला जिनका नाम जूलियट मोरेनो है, भारत के नॉनवेज के सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक बटर चिकन को अपने एक्सपेरिमेंट के लिए फ्रोजन डेजर्ट का नया रूप देने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। मोरेनो अपनी रेसिपी समझाते हुए बताती हैं कि यह बचे हुए बटर चिकन को इस्तेमाल करने का एक शानदार तरीका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Viral Video: फ्लाइट में स्केच आर्टिस्ट ने बना दिया यादगार मोमेंट, एयर होस्टेस को दिया ऐसा सरप्राइज


Viral Video: ट्रेन का कोच बना लाइव रियलिटी शो, तेज म्यूजिक पर डांस करते हुए रील बनाता परिवार, देखें वीडियो

बटर चिकन से बनी आइसक्रीम

मोरेनो सबसे पहले एक कटोरे में करी का एक बड़ा हिस्सा निकालती हैं, फिर उसमें हेवी क्रीम, कंडेंस्ड मिल्क और चीनी मिला कर इस पूरे मिश्रण को तब तक ब्लेंड करती है जब तक चिकन के टुकड़े पूरी तरह पीस न जाएं। इसके बाद वह मिश्रण को अच्छी तरह मिलाने के बाद रात भर के लिए फ्रीजर में रख देती हैं और फिर उसे आइसक्रीम मेकर में फेंटकर उसे कोन में डाल बताती है कि यह मेरा नया पसंदीदा आइसक्रीम है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Juliette Moreno (@itsmejuliette)


बटर चिकन से आइसक्रीम बनाते इस वीडियो को कंटेंट क्रिएटर जूलियट मोरेनो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @itsmejuliette पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, बटर चिकन आइसक्रीम।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
मोरेनो ने 9 मार्च को इस वीडियो को शेयर किया था जिसे अब तक कई हजारों लोग देख चुके है, तो वहीं कई यूजर्स अपनी नाराजगी दिखा रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- इन दोनों चीजों को एक साथ नहीं मिलाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- आपने क्यों बटर चिकन को हमेशा के लिए बर्बाद कर दिया। तो वहीं इस वीडियो पर यूजर्स ने अपनी नाराजगी दिखा गुस्से वाले इमोजी और GIF शेयर किए हैं। 

Viral Video: पिता ने अस्पताल में बच्चे को देखकर ऐसा क्या किया? 21 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख डाला वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed