सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   Boy doing stunt handles and poles inside mumbai metro MMMOCL posted a video in response

Viral Video: हैंडल और पोल्स की मदद से स्टंट करता दिखा बच्चा, मुंबई मेट्रो ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Thu, 12 Mar 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

 Viral Video: वीडियो में एक बच्चा मुंबई मेट्रो में लगे हैंडल और पोल्स की मदद से स्टंट करता नजर आ रहा है। उसकी ये हरकत देख मुंबई मेट्रो ने अपने आधाकिरिक X हैंडल से वीडियो शेयर कर इस घटना पर पोस्ट भी लिखी है। 

Boy doing stunt handles and poles inside mumbai metro MMMOCL posted a video in response
मुंबई मेट्रो में हैंडल और पोल्स की मदद से स्टंट करता लड़का - फोटो : @MMMOCL_Official
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

Mumbai Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन मेट्रो से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें यात्रियों के बीच अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं। कभी कोई डांस करता दिखता है तो कभी बहस या झगड़े की फुटेज वायरल होती है, फिर चाहे वो दिल्ली मेट्रो हो या मुंबई मेट्रो। लेकिन इस बार जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है, उसे खुद मुंबई मेट्रो ने अपने आधाकिरिक X हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में एक बच्चा मुंबई मेट्रो में लगे हैंडल और पोल्स की मदद से स्टंट करता नजर आ रहा है।

Viral Video: नारियल को ट्रेन की खिड़की से अंदर खींचने की कोशिश करता शख्स, फिर जो हुआ देखकर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
 

वीडियो में एक बच्चा मेट्रो कोच के अंदर खतरनाक तरीके से हैंडल और पोल्स की मदद से स्टंट करता दिखाई देता है। बच्चा मेट्रो के अंदर लगे पोल के 3 हिस्सों के बीच, पैर रखकर पहले ऊपर लटकता है। फिर वह खड़े होने वाले पैसेंजर्स के लिए लगे हैंडल्स को पकड़कर लटकता हुआ नजर आता है। बच्चे के स्टंट करने के तरीके से लगता है कि उसकी थोड़ी सी चूक दुर्घटना का कारण भी बन सकती थी। वीडियो में आप देखेंगे की उसकी हरकतों को वहां बैठे कुछ लोग ज्यादा नोटिस भी नहीं करते। 

 

 

मुंबई मेट्रो में स्टंट करते बच्चे के इस वीडियो को खुद महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( MMMOCL) ने खुद अपने X @MMMOCL_Official हैंडल पर पोस्ट किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, हमारी एलर्ट पैसेंजर वर्षा जहागीरदार @varshasay ने हमें मेट्रो के अंदर एक बच्चे द्वारा किए जा रहे खतरनाक करतबों का यह वीडियो भेजा है। हम सभी पैरेंट्स से अपील करते हैं कि वे अपने बच्चों को मेट्रो के अंदर इस तरह खेलने से रोकें। यह आपके बच्चों और अन्य यात्रियों दोनों के लिए सेफ नहीं है।  यह एक दंडनीय अपराध भी है। महा मुंबई मेट्रो सार्वजनिक संपत्ति है, अपने बच्चों को सिखाएं कि वे इसका ध्यान रखें और पब्लिक प्लेस में सम्मान के साथ रहे।

Viral Video: पिता ने अस्पताल में बच्चे को देखकर ऐसा क्या किया? 21 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख डाला वीडियो


Viral Video: ट्रेन का कोच बना लाइव रियलिटी शो, तेज म्यूजिक पर डांस करते हुए रील बनाता परिवार, देखें वीडियो

 

मुंबई मेट्रो के आधिकारिक हैंडल से पोस्ट की गई इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मेट्रो हम सभी की संपत्ति है, बच्चों को अनुशासन सिखाना जरूरी है। दूसरे यूजर ने लिखा- इससे सभी यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। उस यात्री पर जुर्माना बढ़ाया जाना चाहिए और हवाई यात्रा की तरह ही ऐसे यात्रियों को एक साल के लिए दोबारा यात्रा करने से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed