Viral Video: पिता ने अस्पताल में बच्चे को देखकर ऐसा क्या किया? 21 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख डाला वीडियो
Viral Video: वीडियो में एक पिता हॉस्पिटल में अपने नवजात बच्चे को देखकर ऐसा रिएक्शन देता नजर आ रहा है, जिसने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है।
विस्तार
Viral Video: पिता बनना जीवन का सबसे खुशनुमा अनुभव होता है, जो जिम्मेदारी, असीम प्रेम और निस्वार्थ भाव लेकर आता है। बच्चे को पहली बार गोद में लेना, उसके साथ गहरा भावनात्मक संबंध बनाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग काफी भावुक हो रहे हैं। क्योंकि इस वीडियो में एक पिता हॉस्पिटल में अपने नवजात बच्चे को देखकर ऐसा रिएक्शन देता नजर आ रहा है, जिसने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। बच्चे को पहली बार देखने के बाद एक पिता की जो हालत थी, उसने सबको प्रभावित कर दिया है।
Viral Video: पोते ने पूरा किया दादी की पहली हवाई यात्रा का सपना, वीडियो देखकर नम हो जाएंगी आखें
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, हॉस्पिटल में एक बच्चे का जन्म होता है और उसके पिता बाहर खड़े हैं। हॉस्पिटल स्टाफ बच्चे को लेकर पिता के पास आते हैं और उसकी गोद में बच्चे को रखने लगते हैं। लेकिन, पिता पूरी तरह से घबरा जाता है। बच्चे को गोद में लेने से उसे इस तरह डर लगता है कि उसके हाथ कांपने लगते हैं। फिर वो बड़ी हिम्मत करके बच्चे को गोद में लेता है, जिसकी खुशी और सुकून उसके चेहरे पर साफ दिखाई देती है।
A post shared by Sugan Multispecialty Hospital (@drsuganyad3vi)
भावुक कर देने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @drsuganyad3vi नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 215 मिलियन यानी (21 करोड़ से ज्यादा) लोग देख चुके हैं। तो वहीं 10 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है।
Viral Video: सिगरेट को बेसन में लपेटकर, शख्स ने बना दिया पकौड़ा, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Viral Video: एयरपोर्ट पर बच्चे के साथ मस्ती करती दिखीं तीन एयर होस्टेस, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल
वीडियो देखने के बाद यूजर्स इसपर रिएक्शन भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने कहा- क्या अद्भुत नजारा है। दूसरे यूजर ने कहा- इस मासूमियत ने दिल जीत लिया। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
कमेंट
कमेंट X