सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   US Israel Iran War Dogs tied, kittens left in boxes as residents rush to leave Dubai amid crisis

US Israel Iran War: दुबई में सड़कों पर कुत्ता और बिल्ली छोड़कर भाग रहे हैं लोग, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Tue, 10 Mar 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
सार

US Israel Iran War: मध्य-पूर्व में छिड़े युद्ध के बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दुबई में लोग अपने कुत्ता और बिल्ली को सड़कों पर छोड़ भाग रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 

US Israel Iran War Dogs tied, kittens left in boxes as residents rush to leave Dubai amid crisis
दुबई में सड़कों पर कुत्ता और बिल्ली छोड़कर भाग रहे हैं लोग - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

US Israel Iran War: मध्य-पूर्व में युद्ध ने भयानक रूप ले लिया है। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच लगातार 11 दिनों से युद्ध जारी है। इस युद्ध का कई देशों पर असर हुआ है। ईरान ने यूएई, सऊदी अरब और कुवैत समेत कई देशों में मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। हमलों की वजह से दुबई समेत कई शहरों में रहने वालों का जीवन प्रभावित हुआ है। युद्ध के बीच दुबई से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां पर लोग अपने कुत्ता और बिल्ली जैसे पालतू जानवरों को सड़क पर छोड़कर भाग रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 

Trending Videos


सोशल मीडिया पर सड़कों पर छोड़े गए कुत्तों और बिल्लियों के कई फोटो और वीडियो भी वायरल हो रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई के पशु चिकित्सकों के पास पालतू जानवरों के इच्छामृत्यु के लिए भी काफी अनरोध किए जा रहे हैं। वहीं यूएई के कई पशु कल्याण सेंटर में मरने के लिए छोड़ गए पशुओं की संख्या भी बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल कई फोटो और वीडियो में देखने को मिल रहा है कि कुत्तों को लोगों ने बिजली के खंभों से बांधकर बिना भोजन या पानी के छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, द बार्किंग लॉट नाम की संस्था के एक वॉलेंटियर ने बताया है कि पशु चिकित्सकों ने पुष्टि की है कि मालिक स्वस्थ पालतू जानवरों को भी इच्छामृत्यु देने के अनुरोध कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि दुबई से पशुओं को ट्रांसफर करने में कागजी कार्रवाई में समय लगता है, जिससे वो बचना चाहते हैं।

Weird News: मरने के 1 घंटे के बाद जिंदा हो गया व्यक्ति, फिर किया चौंकाने वाला खुलासा, डॉक्टरों के भी उड़े होश

युद्ध की वजह से मध्य-पूर्व के देशों से जा रहे हैं लोग

दुबई छोड़कर जा रहे हैं कई पालतू जानवरों के मालिकों का कहना है कि वो जानवरों को अपने साथ नहीं ले जा सकते। इससे कई जानवरों को रेगिस्तान में छोड़ दिया जाएगा। मध्य-पूर्व में कई हजारों ब्रिटिश नागरिक फंसे हैं। एक लाख से ज्यादा लोगों ने विदेश कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है, लेकिन इनमें उनके पालतू जानवरों का जिक्र नहीं है। 

Viral Video: पोते ने पूरा किया दादी की पहली हवाई यात्रा का सपना, वीडियो देखकर नम हो जाएंगी आखें

पालतू जानवरों को छोड़कर जाने को मजबूर लोग

दुबई में रहने वाले हजारों ब्रिटिश नागरिक अपने पालतू जानवरों को छोड़कर जाने के लिए मजबूर हैं। दुबई छोड़कर जाने के लिए तैयार लोग अपने पालतू जानवरों को सड़कों पर छोड़ दे रहे हैं। दुबई के डॉग रिहाउसिंग समूह ने कहा कि लोगों के नवरों को छोड़कर जाने मालिकों के कॉलों संख्या बढ़ गई है, जिससे वो हैरान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed