Viral: अमेरिका में भारी बारिश के बाद भी सड़कों पर क्यों नहीं भरता पानी? ड्रेनेज सिस्टम देख रह जाएंगे हैरान
Viral Video: सोशल मीडिया पर शिकागो में रहने वाली एक भारतीय महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला ने अमेरिका में बारिश के कुछ मिनट बाद का एक वीडियो शेयर कर वहां के ड्रेनेज सिस्टम के बारे में बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
America Rainwater Drainage System Viral Video: बारिश होते ही भारत के कई शहरों में घंटों तक जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। जिसके चलते सड़कों, गलियों और निचले इलाकों में पानी जमा हो जाता है और लंबे समय तक नहीं निकल पाता। सोशल मीडिया पर शिकागो में रहने वाली एक भारतीय महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला ने अमेरिका में बारिश के कुछ मिनट बाद का एक वीडियो शेयर कर वहां के ड्रेनेज सिस्टम के बारे में बताया है कि कैसे अमेरिका में तेज बारिश के कुछ मिनट बाद ही सड़कें सूख जाती हैं, आखिर ऐसा कैसे होता है?
Viral Video: क्रिकेट के लिए बेइंतहा दीवानगी, पानी में भी खेलते दिखे लड़के, लोग बोले- इंडिया वाले हैं
शिकागो में रहने वाली एक भारतीय महिला गुंजन देवड़ा ने वीडियो के जरिए वहां के ड्रेनेज सिस्टम के बारे में जो बताया है, उसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो में गुंजन बताती हैं कि, अमेरिका की ज्यादातर सड़कें हल्की ढलान के साथ बनाई जाती हैं। इसी वजह से बारिश का पानी सड़क पर जमा होने के बजाय खुद ही किनारे की ओर बहने लगता है। तो वहीं सड़कों के किनारे थोड़ी-थोड़ी दूरी पर स्टॉर्म ड्रेन लगाए जाते हैं, जैसे ही पानी इन तक पहुंचता है, वह तुरंत जमीन के नीचे बने पाइप नेटवर्क में चला जाता है। यही वजह है कि भारी बारिश के बाद भी सड़कों पर ज्यादा देर तक पानी नहीं रुकता।
वीडियो में आगे गुंजन सड़क किनारे लगे लोहे के जालीनुमा ढक्कनों की ओर इशारा करते हुए बताती हैं कि, इन्हें स्टॉर्म ड्रेन या फ्लड ड्रेन कहा जाता है। बारिश का सारा सतही पानी सबसे पहले इन्हीं ड्रेनों में जाता है। इसके बाद यह पानी भूमिगत पाइपों के जरिए तेजी से आगे बढ़ा दिया जाता है। यही वजह है कि सड़कों पर पानी जमा होने की नौबत नहीं आती। गुंजन के मुताबिक, अमेरिका का पूरा ड्रेनेज सिस्टम जमीन के नीचे काम करता है। सड़कों का सही डिजाइन, हल्की ढलान, जगह-जगह बने स्टॉर्म ड्रेन और अलग वर्षा जल निकासी नेटवर्क मिलकर बारिश का पानी तेजी से निकाल देते हैं. यही वजह है कि तेज बारिश के बाद भी कुछ ही मिनटों में सड़कें दोबारा साफ और सूखी दिखाई देने लगती हैं।
Viral Video: प्रभु देवा के मुकाबला गाने पर ओडिशा की टीचर का जबरदस्त एनर्जेटिक डांस, वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: अमेरिकी झंडे के साथ स्काईडाइवर ने आसमान में भरी उड़ान, पेड़ में फंसा पैराशूट, फिर जो हुआ......
अमेरिका के ड्रेनेज सिस्टम के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। जिसके कैप्शन में लिखा है- अमेरिका में जब भारी बारिश होती है तब भी एक चीज वाकई हैरान कर देती है। रोड़ पे पानी रुकता ही नहीं है और कुछ ही टाइम में सब कुछ साफ-सुथरा लगता है। वीडियो को अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है।
वायरल वीडियो देख लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- अच्छी शहरी योजना और नियमित रखरखाव किसी भी शहर में जलभराव की समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं। दूसरे शख्स ने लिखा- भारत को इससे कुछ सीखना चाहिए। तो वहीं कई यूजर्स ने अमेरिका के ड्रेनेज सिस्टम की तारीफ की।
Viral Video: इंसानियत की मिसाल बनीं स्कूल वार्डन, बीमार छात्रा को पीठ पर उठाकर 6 किमी चली पैदल