{"_id":"69de06d3dcca048a93064bed","slug":"viral-news-techie-shares-how-managers-mistake-cost-him-promotion-and-resign-his-job-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Viral News: कैसे मैनेजर की गलती की वजह से इंजीनियर को छोड़नी पड़ी नौकरी? शख्स ने शेयर की अपनी दर्दभरी कहानी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral News: कैसे मैनेजर की गलती की वजह से इंजीनियर को छोड़नी पड़ी नौकरी? शख्स ने शेयर की अपनी दर्दभरी कहानी
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:50 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral News: एक युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। उसने अपने पोस्ट में बताया है कि कैसे उसके मैनेजर की वजह से उसका लगभग प्रमोशन रुक गया था और उसे नौकरी छोड़नी पड़ी।
कैसे मनेजर की वजह से इंजीनियर को छोड़नी पड़ी नौकरी? शख्स ने शेयर की अपनी दर्दभरी कहानी
- फोटो : AI
विज्ञापन
विस्तार
Viral News: कॉर्पोरेट कंपनियों में समय की पाबंदी, एचआर की नीतियां और मैनेजर का व्यवहार की चर्चा होती रहती है। कभी-कभी लोगों एचआर की नीतियों और मैनेजर के व्यवहार का उनके जीवन पर भी असर होता है। कई बार मैनेजर की लापरवाही की वजह से उसकी टीम के कर्मचारी को खामियाजा उठाना पड़ता है। अब इन सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पर मैनेजर की लापरवाही के कारण कर्मचारी का प्रमोशन नहीं हो पाया। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
Trending Videos
एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपने साथ हुई घटना को शेयर किया है। इन घटना ने आईटी सेक्टर में जवाबदेही और ऑफिस कल्चर की कमी को सामने लाने का काम किया है। इंजीनियर ने रेडिट पर अपनी कहानी पोस्ट करते हुए टाइटल लिखा है- मैं अपने मैनेजर की गलती की वजह से अपना प्रमोशन लगभग खो ही चुका था। यहां पढ़िए आखिर वर्षों बाद क्या हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर 2022 में एक सेवा देने वाली आईटी कंपनी में काम कर रहा था। उनसे कंपनी से फ्रेशर के तौर पर जुड़ा था और काम करते दो साल बीत चुके थे। उसका कहना है कि अपना काम अच्छे से कर रहा था और सभी टास्क को समय से पूरा करता था।
Viral: हंगरी चुनावों में जीत के बाद भावी मंत्री ने किया ऐसा धांसू डांस, दुनियाभर में वीडियो हुआ वायरल
शख्स ने आगे लिखा है कि वह अपने प्रमोशन के लिए तैयार था। लेकिन अचानक एक परेशानी सामने आ गई। कंपनी में 16 साल से काम कर रहे उसके मैनेजर ने प्रमोशन के लिए नाम भेजने की अंतिम तारीख में भूल कर दी। समयसीमा बीत जाने के बाद वह प्रोजेक्ट के पीएमओ से फॉलोअप कर रहे थे। कंपनी का नियम है कि जिन लोगों का नाम नहीं भेजा जाता है, उन्हें बेंच पर डाल दिया जाता है।
Viral Video: रोजी-रोटी के लिए बरात में लाइट थामे नजर आई मां, ढोल की थाप पर नाचते मासूम को देख भर आएंगी आंखें
शख्स ने कहा सबकुछ खत्म
सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कहा कि जब मैनेजर से इन मामले को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने मामले को हल्का करने की कोशिश की। उनका कहना था कि नाम भेजने से ही प्रमोशन पक्का नहीं होता है। यह एक प्रवेश परीक्षा की तरह होता है। शख्स ने कहा कि आखिर उसे एक महीने बाद बेंच पर भेज दिया गया। इसके बाद वो परेशान और कन्फ्यूज हो गए। उसको नया प्रोजेक्ट ढूंढने के लिए खुद मैनेजमेंट के वरिष्ठ लोगों से बात करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि आखिरकार प्रमोशन तो मिल गया, लेकिन नया प्रोजेक्ट बेहद तनाव वाला था। आखिर वो तंग आकर कंपनी से इस्तीफा दे दिया।
