{"_id":"69e0e59dde9364c325084710","slug":"viral-video-cow-saves-girl-from-train-viral-video-fact-check-trending-news-in-hindi-2026-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: रेल पटरी पर खेल रही बच्ची की गाय ने ट्रेन से बचाई जान, इमोशनल वीडियो का सच आया सामने","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: रेल पटरी पर खेल रही बच्ची की गाय ने ट्रेन से बचाई जान, इमोशनल वीडियो का सच आया सामने
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:52 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यह वीडियो लोगों को भावुक करने वाला है। इसमें आप देख सकरते हैं कि रेलवे पटरी पर खड़ी बच्ची की एक गाय ने जान बचाई है।
रेल पटरी पर खेल रही बच्ची की गाय ने ट्रेन से बचाई जान, इमोशनल वीडियो का सच आया सामने
- फोटो : X
विज्ञापन
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद आंखों पर यकीन करना मुश्किल है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्चे की जान जाने वाली थी, इतने में एक गाय आकर उसकी जिंदगी बचा लेती है।
Trending Videos
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है, जब इंसान खामोश रहे, तब एक जानवर ने इंसानियत दिखाई। भावनाओं में आकर लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और गाय की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन इस वीडियो की सच्चाई कुछ और है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह वीडियो ओरजिनल नहीं है। इसके साथ ही यह कोई चमत्कार या जानवर की इंसानियत भी नहीं है। दरअसल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और कंप्यूटर-जनरेटेड इमेजरी का इस्तेमाल करके इस वीडियो को बनाया गया है। इस वीडियो ने डिजिटल भ्रम पैदा करने का काम किया है। अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे, तो कुछ ही समय में सच सामने आ जाएगा।
Metro Viral Video: मेट्रो में रील गिरी के चक्कर में लड़की को पड़ी ऐसी फटकार, वीडियो हो गया वायरल
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक मासूम बच्ची खेलते-खलेते रेलवे लाइन के किनारे पहुंच गई है। उसे पता नहीं है कि वहां खड़ा होना बेहद खतरनाक है। इसी दौरान आ रही ट्रेन की दूर से आवाज आती है और ट्रेन बिल्कुल बच्ची के पास आ जाती है। आसपास के लोग चिल्लाने लगते हैं, लेकिन बच्ची को कुछ नहीं होता है।
जब इंसान चुप रहा, तब एक जानवर ने इंसानियत निभाई 💀 pic.twitter.com/mv0RUlsDbg
— 𓆩IshqPari𓆪 (@PariIshq) April 15, 2026
Viral Video: महिला ने पति से विवाद के बाद बालकनी से उड़ाए डेढ़ करोड़ रुपये! नोट लूटने की लोगों में मची होड़
उसकी रेलवे ट्रैक के किनारे घास चर रही एक गाय दौड़ती है और अपनी सींग से धक्का देकर किनारे हटा देती है। धक्का लगने से बच्ची पटरी से दूर गिर जाती है और उसकी जान बच जाती है। अगले क्षण ट्रेन वहां से गुजर जाती है। अगर गाय नहीं आती है, तो बच्ची की जान जा सकती थी। इस वीडियो की एआई से बनाया गया है, जिसमें गाय को बच्ची की जान बचाते दिखाया गया है।
Nuclear Reactor: अमेरिका के इस फैसले ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, क्या है चांद पर परमाणु रिएक्टर को लेकर योजना?
वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इतना एडवांस हो गया है कि लोगों के असली और नकली में पहचान करना मुश्किल है। आज के समय में सोशल मीडिया दिखने वाली हर इमोशनल चीज असली नहीं होती है। इसलिए किसी भी चीज को शेयर करने से पहले हमें उसकी जांच जरूर करनी चाहिए।
