फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   why coming days are vital for monsoon amid el nino weather update

El Nino: क्या अब नहीं होगी बारिश? बेहद अहम हैं आने वाले दिन, अल नीनो के खतरनाक प्रभाव को लेकर बड़ा अलर्ट

Wed, 22 Jul 2026 05:47 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 22 Jul 2026 05:47 PM IST
सार

El Nino: भारतीय मौसम को लेकर एक डरावनी भविष्यवाणी सामने आई है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि अल नीनो का अब सबसे खतरनाक रूप देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
why coming days are vital for monsoon amid el nino weather update
क्या अब नहीं होगी बारिश? बेहद अहम हैं आने वाले दिन, अल नीनो के खतरनाक प्रभाव को लेकर बड़ा अलर्ट - फोटो : AI

विस्तार

El Nino: भारतीय मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव दिखने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अल-नीनो अब अपना सबसे खतरनाक रूप दिखाने वाला है। इस बीच मानसून एक्सिस (कम दबाव वाली हवाओं का क्षेत्र) उत्तर भारत के मैदानों की तरफ से दक्षिण की ओर चला गया। अभी यह मध्य भारत से होकर जा रहा है, जिसका असर देशभर के मौसम पर देखने को मिलेगा। आने कुछ दिन मानसून के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे तय होगा कि अगस्त का मौसम का कैसा रहेगा। 

विज्ञापन


मानसून ट्रफ के उत्तर से हटकर उत्तर भारत के मैदानों और मध्य भारत की तरफ आने पर नमी वाली पूर्वी हवाओं का उत्तर भारत के मैदानों पर प्रभाव बढ़ जाता है। इससे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में बारिश होती है।
विज्ञापन


उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अब नम पूर्वी हवाओं का प्रभाव आ चुका है। इससे साफ है कि अगले कुछ दिनों में यहां मध्यम सक्रिय मानसून पैटर्न दिखेगा। इससे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में एक-दो छोटे बारिश का दौर दिखेगा। इस दौरान मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। लेकिन बारिश छिटपुट होगी और पूरे इलाके में नहीं बल्कि 30-50 फीसदी क्षेत्रों में ही बारिश होगी। इस दौरान भारी बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

why coming days are vital for monsoon amid el nino weather update
क्या अब नहीं होगी बारिश? अल नीनो के खतरनाक असर को लेकर बड़ा अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

इन इलाकों में भारी बारिश का अनुमान

ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों तक सक्रिय मानसून स्थिति बनी रहेगी। इन राज्यों में भारी बारिश होती रहेगी। इसके बाद मध्य प्रदेश, गुजरात और दक्षिणी राजस्थान की तरफ खिसक जाएगा। इन इलाकों में गुरुवार से रविवार के बीच भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 

Viral: उड़ाने भरते ही टूटी विमान की खिड़की, प्लेन से बाहर आधा लटका यात्री, फिर जो हुआ जानकर कांप जाएगी रूह

दक्षिण भारत में सूखे की आशंका

दक्षिण भारत के प्रायद्वीपीय क्षेत्र में अभी भी बारिश कम है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में बारिश कम हो रही है। अल-नीनो के प्रभाव से दक्षिणी हिस्सों में मानसून कमजोर रहने की आशंका है। 

Viral Video: खेल-खेल में सांप पकड़ने की कोशिश करती बच्ची, फिर हुआ ऐसा पलटवार कि कांप उठेंगे आप

भारतीय मानसून को प्रभावित करता है अल नीनो

भारत में मानसून को अल नीनो आमतौर पर प्रभावित करता है। प्रशांत महासागर का तापमान असामान्य रूप से बढ़ने पर इसका सबसे खतरनाक रूप दिखाई देता है। वैज्ञानिकों ने कहा कि इस बार अल नीनो अपनी सबसे चरम सीमा पर पहुंच रहा है। इसके कारण मानसून में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। अगर आने वाले 7-10 दिन में मानसून ट्रफ कमजोर रहता है, तो अगस्त के दौरान पूरे भारत में औसत से कम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed