{"_id":"69a03f1807f7c78de70fbebf","slug":"why-does-this-body-part-continue-to-grow-even-after-death-experts-reveal-the-truth-2026-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weird News: क्या मौत के बाद बढ़ते हैं बाल और नाखून? विशेषज्ञों ने बताई सच्चाई, जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Weird News: क्या मौत के बाद बढ़ते हैं बाल और नाखून? विशेषज्ञों ने बताई सच्चाई, जानकर हो जाएंगे हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Thu, 26 Feb 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार
Weird News: अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि मौत के बाद नाखून और बाल बढ़ते हैं। अब सवाल है कि क्या सच में लोगों के बाल और नाखून बढ़ते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर सच क्या है?
क्या मौत के बाद बढ़ते हैं बाल और नाखून?
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
Weird News: अक्सर लोगों को कहते हुए सुना जाता है कि मौत के बाद बाल और नाखून बढ़ते हैं। लेकिन क्या यह सच है या सिर्फ एक भ्रम है? विशेषज्ञों ने इसकी सच्चाई बताई है। इसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
Trending Videos
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विशेषज्ञों का कहना है कि मौत के तुरंत बाद दिल धड़कना बंद हो जाता है। इसके बाद शरीर में खून का प्रवाह बंद हो जाता है। इसके साथ ही शरीर के तापमान में गिरावट आने लगती है और मांसपेशियां अकड़ने लगती हैं। अलग-अलग कोशिकाएं अलग समय पर मरती हैं, लेकिन न शरीर की सक्रिय प्रक्रियाएं धीरे-धीरे रुक जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाखून और बाल तभी बढ़ते हैं, जब उनकी जड़ों में नई कोशिकाएं बनती हैं। इसके लिए ग्लूकोज और ऑक्सीजन की लगातार आवश्यकता होती है। जीवित शरीर में यही ऊर्जा कोशिकाओं को बांटती है। इसी प्रक्रिया के कारण नाखून आगे बढ़ते और बाल लंबे होते हैं।
डिलीवरी बॉय की शख्स ने कैमरे पर खोली पोल, दिखाया ग्राहकों के ऑर्डर के साथ क्या करते हैं? देखकर खौल जाएगा खून
जैसे ही दिल खून को पंप करना बंद कर देता है, शरीर को ऑक्सीजन और ऊर्जा मिलनी बंद हो जाती है। इसके बाद कुछ ही मिनटों में दिमाग की कोशिकाएं मरने लगती हैं। ऊर्जा खत्म होते ही कोशिकाओं का विभाजन बंद हो जाता है। इसलिए वैज्ञानिकों का मानना है कि मौत के बाद बाल और नाखून बढ़ना संभव नहीं है।
Viral Video: बोट पर सवार शख्स ने किया ऐसा खतरनाक वाटरफॉल स्टंट, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
विशेषज्ञों का कहना है कि असली वजह त्वचा का सूखना और सिकुड़ना है। मौत के बाद त्वचा की नमी खत्म हो जाती और पीछे की ओर खिंचने लगती है। इससे नाखून और बाल पहले से अधिक बाहर निकले हुए नजर आते हैं। लोगों को भ्रम होता है कि वे बढ़ रहे हैं।
Zara Hatke: वैज्ञानिकों ने 2000 साल पुरानी ममी का किया सीटी स्कैन, जांच में हुआ होश उड़ाने वाला खुलासा
मेडिकल साइंस के मुताबिक, मौत के बाद बाल और नाखून की वास्तविक ग्रोथ नहीं होती। मौत के बाद दिखने वाला बदलाव सिर्फ त्वचा के सिकुड़ने का असर है। यानी नाखून और बाल बढ़ते नहीं हैं।