Viral Video: दुल्हन बनी योद्धा, घोड़े पर बैठकर ली धमाकेदार एंट्री, वीडियो ने मचाया धमाल
Viral Video: वीडियो में दुल्हन लाल रंग के खूबसूरत लहंगे में सजकर घोड़े पर सवार होकर एंट्री ले रही है। इस दौरान दुल्हन का आत्मविश्वास, शाही अंदाज और उसके चेहरे की मुस्कान लोगों का दिल जीत रही है।
विस्तार
Bridal Viral Video: शादी में दुल्हन की जयमाला से लेकर डांस और एंट्री तक सबकुछ खास होता है। हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में खूबसूरत लहंगे में सजी-धजी दुल्हन ने अपनी शादी में घोड़े पर सवार होकर एंट्री करते हुए ऐसा माहौल बना दिया, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। इस दौरान दुल्हन का आत्मविश्वास, शाही अंदाज और उसके चेहरे की मुस्कान ने ऐसा माहौल बना दिया जिसे देख न सिर्फ दूल्हा बल्कि शादी में मौजूद मेहमान भी एकटक उसे निहारते रह जाते हैं।
Viral Video: शख्स ने गूगल मैप्स से नापी रनवे पर दौड़ते विमान की स्पीड, लोग बोले- भारत में टैलेंट की कमी नहीं
A post shared by Exotic Beauty - THE BRIDAL STUDIO (@exoticbeauty.thebridal)
इस दौरान दुल्हन पूरी शान से घोड़े पर बैठी दिख रही है। दुल्हन के आसपास ढोल-नगाड़ों की आवाज गूंजती सुनाई दे रही है। दुल्हन की इस अनोखी एंट्री को वहां मौजूद मेहमान और रिश्तेदार अपने मोबाइल के कैमरों में कैद करते दिख रहे हैं। दुल्हन का यह अंदाज आपको किसी योद्धा से कम नहीं लगेगा।
Viral Video: ऑनलाइन डिलीवरी एप से मंगाए गए अंडों में निकला प्लास्टिक, खाने की सुरक्षा को लेकर भड़के लोग
शादी में घोड़े पर धमाकेदार एंट्री करती दुल्हन के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @exoticbeauty.thebridal पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- हर कदम में शालीनता, हर मुस्कान में प्यार।Viral Video: शादी के मंडप में रस्म के दौरान, दूल्हे के साथ हुआ ऐसा खेला, वीडियो देख हंसी रोक पाना मुश्किल
वीडियो को अभी तक कई हजार लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। तो वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक शख्स ने कहा, मैंने अब तक की सबसे बेहतरीन दुल्हन की एंट्री देखी है, परिवार और उनके विचारों के प्रति सम्मान। दूसरे शख्स ने कहा, ऐसी दुल्हन को देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा।