Viral Video: बोट पर सवार शख्स ने किया ऐसा खतरनाक वाटरफॉल स्टंट, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Viral Video: वीडियो में एक शख्स खतरनाक झरने में बोटिंग करता नजर आ रहा है। झरने में पानी का तेज बहाव, ऊंचाई से गिरती धारा और नीचे बने भंवर ने मिलकर ऐसा नजारा बना दिया कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
विस्तार
Viral Video: दुल्हन बनी योद्धा, घोड़े पर बैठकर ली धमाकेदार एंट्री, वीडियो ने मचाया धमाल
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत एक विशालकाय झरने से होती है, जिसमें से पानी नीचे गिरता हुआ नजर आता है। विशालकाय झरने को देखकर ही लगता है कि अगर कोई ऊपर से नीचे गिरा तो उसके बचने की उम्मीद न के बराबर ही होंगी। लेकिन एक शख्स ने ऐसा कर दिया की देखने वालों के होश उड़ गए। शख्स बोटिंग करते हुए विशालकाय झरने से सीधे नीचे आ गया और बहते पानी में कहीं खो गया।
Dane Jackson pushing the boundaries of possibilities
pic.twitter.com/RDj5mSPztJ— Science girl (@sciencegirl) February 25, 2026
बेहद रोमांचक और खौफनाक स्टंट
पहले तो लगा कि शायद वो डूब गया, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद जब वो पानी से बाहर आया तो सब हैरान रह गए। दावा किया जा रहा है कि ये खतरनाक स्टंट करने वाले बंदे का नाम डेन जैक्शन है, जो एक एथलीट है और अक्सर ऐसे खतरनाक स्टंट करता रहता है। बेहद रोमांचक और खौफनाक स्टंट करना हर किसी के बस की बात नहीं है।
Viral Video: शख्स ने गूगल मैप्स से नापी रनवे पर दौड़ते विमान की स्पीड, लोग बोले- भारत में टैलेंट की कमी नहीं
Viral Video: ऑनलाइन डिलीवरी एप से मंगाए गए अंडों में निकला प्लास्टिक, खाने की सुरक्षा को लेकर भड़के लोग
विशालकाय झरने में खतनाक स्टंट करते शख्स के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) @sciencegirl पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा और लाइक भी किया है।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक शख्स ने लिखा- ये पागलपन वाला ड्रॉप है। दूसरे शख्स ने लिखा- हमारी फिल्मों में यह हीरो का शुरुआती डेथ सीन होता था ताकि उसका दूसरा रोल शुरू हो सके।