Viral Video: दिल्ली मेट्रो में धक्के को लेकर भिड़ीं दो महिलाएं, बाल खींचे लगाए थप्पड़, देखें वीडियो
Viral Video: वीडियो में भीड़ से भरी दिल्ली मेट्रो में दो महिलाएं बुरी तरह हाथापाई करती दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि एक छोटे से धक्के को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि कोच के अंदर ही दंगल' शुरू हो गया।
विस्तार
Delhi Metro Fight Viral Video: दिल्ली मेट्रो का नाम आते ही अक्सर लोगों के दिमाग में हंगामा और विवाद की तस्वीर उभर आती है। एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेट्रो के अंदर धक्के को लेकर दो युवतियों के बीच जोरदार झगड़ा देखने को मिल रहा है। वीडियो में जिस तरह से दोनों युवतियां एक-दूसरे पर टूट पड़ती हैं, उसे देखकर कई लोग हैरान रह गए हैं।
Viral Video: बोट पर सवार शख्स ने किया ऐसा खतरनाक वाटरफॉल स्टंट, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि दो महिलाएं एक-दूसरे से बुरी तरह भिड़ती नजर आ रही हैं। हाथापाई के दौरान एक महिला ने दूसरी को मेट्रो कोच के फर्श पर ही पटक दिया है। वहीं, नीचे गिरी महिला भी बचाव और पलटवार में सामने वाली महिला के बाल पूरी ताकत से खींचती नजर आ रही है। उनका गुस्सा इतना ज्यादा होता है कि वे आसपास खड़े यात्रियों की परवाह तक नहीं करतीं।
Kalesh b/w Ladies Inside Delhi Metro over Push and Shove pic.twitter.com/RRUpf2PMfb— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) February 26, 2026
दिल्ली मेट्रो में जब यह 'दंगल' चल रहा था, तब आसपास की सीटों पर बैठे ज्यादातर यात्री आराम से तमाशा देख रहे थे। किसी ने भी अपनी सीट से उठकर उन्हें अलग करने की कोशिश नहीं की। हालांकि, इसी बीच एक बुजुर्ग महिला हिम्मत दिखाते हुए आगे आती हैं और दोनों को डांटते हुए बीच-बचाव करने की कोशिश करती हैं, ताकि मामला शांत हो सके।
यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो में इस तरह का झगड़ा सामने आया हो। इससे पहले भी कई बार मेट्रो में मारपीट और विवाद के वीडियो वायरल हो चुके हैं। कभी सीट को लेकर झगड़ा होता है, तो कभी किसी बात पर बहस इतनी बढ़ जाती है कि हाथापाई तक पहुंच जाती है। दिल्ली मेट्रो ने ऐसे कई मामले देखे हैं, जहां लड़कियां, लड़के, अंकल-आंटी या फिर युवाओं के समूह आपस में भिड़ जाते हैं।
Viral Video: दुल्हन बनी योद्धा, घोड़े पर बैठकर ली धमाकेदार एंट्री, वीडियो ने मचाया धमाल
Viral Video: शादी के मंडप में रस्म के दौरान, दूल्हे के साथ हुआ ऐसा खेला, वीडियो देख हंसी रोक पाना मुश्किल
मेट्रो में धक्के को लेकर झगड़े के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में दावा किया गया है कि, यह घटना दिल्ली मेट्रो की है।
धक्के को लेकर झगड़े का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कुछ लोग इसे मेट्रो सुरक्षा की कमी बता रहे हैं, तो कुछ ने यात्रियों की असुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। मेट्रो प्रशासन ने फिलहाल इस वीडियो को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि इन मामलों में कार्रवाई की मांग उठती रहती है, लेकिन लोगों का मानना है कि सख्ती अभी भी कम नजर आती है।