{"_id":"5dc6aa398ebc3e5b56684a96","slug":"woman-boss-wash-employees-feet-to-thank-them-for-working-hard-in-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने टारगेट से ज्यादा किया सेल, महिला बॉस ने उनके पैर धोकर किया सम्मानित","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
कर्मचारियों ने टारगेट से ज्यादा किया सेल, महिला बॉस ने उनके पैर धोकर किया सम्मानित
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 09 Nov 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कर्मचारियों के बेहतरीन परफॉर्मेंस से खुश महिला बॉस ने पैर धोकर किया सम्मानित
- फोटो : South China Morning Post
Link Copied
कर्मचारियों को उनके बेहतरीन काम के लिए बोनस मिलते तो आपने देखा होगा, लेकिन क्या कभी ऐसा देखा है कि बॉस अपने कर्मचारियों के बेहतरीन परफॉर्मेंस से खुश होकर उनके पैर धो रहा हो? नहीं ना, लेकिन चीन में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। यहां एक कॉस्मेटिक कंपनी की दो महिला अफसरों ने बेहतरीन काम के लिए अपने आठ कर्मचारियों के पैर धोकर सम्मानित किया।
Trending Videos
2 of 4
कर्मचारियों का हाथ जोड़कर अभिवादन करतीं महिला अधिकारी
- फोटो : South China Morning Post
यह घटना दो नवंबर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारियों के सम्मान के लिए बाकायदा एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था, जिसमें कर्मचारियों के पैर धोने के अलावा कंपनी की प्रेसिडेंट और एक अन्य महिला अधिकारी ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से जो टारगेट दिया गया था, उससे कहीं अधिक उन्होंने सेल किया था। इससे कंपनी को अच्छा खासा फायदा हुआ था। यहीं वजह है कि कर्मचारियों का कुछ अलग तरीके से सम्मान किया गया। कंपनी का कहना है कि कर्मचारियों को अवॉर्ड ऑफ द ईयर तो सभी देते हैं, लेकिन हमारा यह अनोखा सम्मान कर्मचारियों का हौसला और बढ़ाएगा।
4 of 4
कर्मचारियों के बेहतरीन परफॉर्मेंस से खुश महिला बॉस ने पैर धोकर किया सम्मानित
- फोटो : South China Morning Post
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई लोगों ने कंपनी के इस अनोखे प्रयास की सराहना की है तो वहीं कई लोगों ने इसकी आलोचना भी की है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है कि 'यह एक उपलब्धि है, जिसे कर्मचारी अपने रिज्यूमे में रख सकते हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि कर्मचारियों के पैर धोने से बेहतर होता कि उन्हें बोनस दे दिया जाता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।