सब्सक्राइब करें

ऋषभ पंत को मिला रोहित का खुला समर्थन, बोले- वह जो करना चाहता है उसे करने दीजिए

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 09 Nov 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
Please leave Rishabh Pant alone, says Rohit Sharma ahead of Nagpur T20
रोहित शर्मा और ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को आलोचनाओं से घिरे ऋषभ पंत का समर्थन करते हुए आलोचकों से कहा कि उसे छोड़ दें क्योंकि वह सिर्फ टीम प्रबधंन की रणनीति पर अमल की कोशिश कर रहा है। कई मौकों पर पंत के शाट चयन की काफी आलोचना हुई है और राजकोट में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी-20 में उनकी खराब विकेटकीपिंग की भी आलोचना हुई।

Trending Videos
Please leave Rishabh Pant alone, says Rohit Sharma ahead of Nagpur T20
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कप्तान रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ यहां टी-20 श्रृंखला के निर्णायक मैच से पूर्व कहा, ‘हर दिन, हर मिनट ऋषभ पंत के बारे में काफी चर्चाएं चल रही हैं। मुझे यही लगता है कि उसे वही करने देना चाहिए जो वह मैदान पर करना चाहता है। मैं हर किसी से अनुरोध करूंगा कि कुछ समय के लिए ऋषभ पंत से निगाहें हटा लीजिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Please leave Rishabh Pant alone, says Rohit Sharma ahead of Nagpur T20
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा, ‘वह निर्भीक क्रिकेटर है और हम (टीम प्रबंधन) उसे वही आजादी देना चाहते हैं। और अगर आप कुछ समय के लिए अपनी निगाहें उससे दूर रखोगे तो इससे वह बेहतर प्रदर्शन कर पाएगा।’

Please leave Rishabh Pant alone, says Rohit Sharma ahead of Nagpur T20
रोहित शर्मा -ऋषभ पंत - फोटो : social Media

रोहित दिल्ली के इस युवा खिलाड़ी की लगातार आलोचना से खुश नहीं हैं। उन्होंने इस पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा, ‘वह 22 साल का युवा है जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद का मुकाम हासिल करने की कोशिश कर रहा है। वह मैदान पर कुछ भी करता है लोग उसके बारे में बात करना शुरू कर देते हैं। यह ठीक नहीं है। मुझे लगता है कि हमें उसे उसका क्रिकेट खेलने देना चाहिए जो वास्तव में वह करना चाहता है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed