फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman Hangs From Moving Train Gate for Reel Dangerous Stunt Sparks Outrage Online

Viral Video: रील के लिए चलती ट्रेन के गेट पर लटकी महिला, खतरनाक स्टंट देख सहम गए लोग, वीडियो वायरल

Tue, 28 Jul 2026 12:52 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 28 Jul 2026 12:52 PM IST
सार

Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह चलती ट्रेन के गेट पर लटककर डांस करती नजर आ रही है। 12 सेकंड के इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और इसे जानलेवा स्टंट बता रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स ने भी महिला के इस कदम की जमकर आलोचना की है।
 

विज्ञापन
Woman Hangs From Moving Train Gate for Reel Dangerous Stunt Sparks Outrage Online
जोखिम भरे स्टंट है जान के लिए खतरा - फोटो : एक्स@jamir1919

विस्तार

रील्स बनाने का बढ़ता क्रेज कई बार लोगों को ऐसी हरकतें करने पर मजबूर कर देता है, जिनका अंजाम बेहद खतरनाक हो सकता है। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें कुछ लोग लाइक्स और व्यूज पाने की होड़ में अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई यही कह रहा है कि कुछ सेकंड की लोकप्रियता के लिए इतनी बड़ी लापरवाही किसी भी कीमत पर सही नहीं ठहराई जा सकती। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी खतरनाक वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे करीब 12 सेकंड के वीडियो में एक महिला चलती ट्रेन के दरवाजे पर लटकी हुई नजर आती है। उसने ट्रेन के दोनों हैंडल पकड़ रखे हैं और उसी स्थिति में डांस करती दिखाई देती है। वीडियो देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला ने रील बनाने के लिए अपनी सुरक्षा को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। जरा-सी चूक या हाथ फिसलने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जोखिम भरे स्टंट है जान के लिए खतरा
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरानी जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह के स्टंट न सिर्फ खुद की जान के लिए खतरा हैं, बल्कि दूसरों को भी गलत संदेश देते हैं। विशेषज्ञ भी लगातार सलाह देते रहे हैं कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए किसी भी तरह के जोखिम भरे स्टंट से बचना चाहिए।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @jamir1919 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "इस महिला को देखिए और इनकी नारी शक्ति को भी। किस तरह से ट्रेन के गेट में मस्ती कर रही है, जो बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।" खबर लिखे जाने तक वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं और इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "वायरल होने के लिए लोग सारी हदें पार कर रहे हैं।" दूसरे यूजर ने कहा, "यह बेहद खतरनाक है, इससे हमेशा बचना चाहिए।" एक और यूजर ने कमेंट किया, "दीदी मौत को निमंत्रण दे रही है।" वहीं एक और यूजर ने लिखा, "ऐसी नारी शक्ति के चक्कर में जान से हाथ धोना पड़ सकता है।"


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed