Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Worlds most bizarre prisons somewhere Prisoners live with family and somewhere Prisoners have to buy a cell
{"_id":"5e883aa18ebc3e773e23212e","slug":"worlds-most-bizarre-prisons-somewhere-prisoners-live-with-family-and-somewhere-prisoners-have-to-buy-a-cell","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया की पांच सबसे अजीबोगरीब जेल, कहीं परिवार के साथ रहते हैं कैदी तो कहीं खरीदना पड़ता है कमरा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया की पांच सबसे अजीबोगरीब जेल, कहीं परिवार के साथ रहते हैं कैदी तो कहीं खरीदना पड़ता है कमरा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 04 Apr 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
Link Copied
जेल एक ऐसी जगह होती है, जहां पर चोरी, डकैती से लेकर अन्य अपराधों के लिए सजा के तौर पर अपराधियों को रखा जाता है। कोई जेल अच्छी सुविधाओं के जानी जाती है तो कोई कैदियों के प्रति अपनी क्रूरता के लिए जानी जाती है। आज हम आपको दुनिया की पांच अजीबोगरीब जेलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अलग वजह से ही जाने जाते हैं। कहीं कैदियों को अपने परिवार के साथ रहने की छूट है तो कहीं कैदियों को अपने लिए सेल (कमरा) खरीदना पड़ता है, जिसमें वो रह सकें।
Trending Videos
2 of 6
सेबू जेल, फिलीपींस
- फोटो : Social media
फिलीपींस की यह जेल किसी डिस्को से कम नहीं है। इसका नाम है सेबू जेल। इस जेल का माहौल ही ऐसा है कि यहां कैदी कभी बोर नहीं होते। उनके लिए यहां संगीत की व्यवस्था की गई है, जिससे वो अपना पूरा मनोरंजन करते हैं। यहां के कैदियों के एक डांसिंग वीडियो को अमेरिका की मशहूर टाइम पत्रिका ने अपनी वायरल वीडियोज की सूची में पांचवें नंबर पर रखा था। दरअसल, फिलीपींस प्रशासन और यहां के लोगों का मानना है कि संगीत और नृत्य दोनों ही एक दवाई की तरह काम करते हैं, जो पुरानी जिंदगी के गमों से छुटकारा दिला सकते हैं और एक नई जिंदगी की शुरुआत करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
फाइव स्टार जेल
- फोटो : Social media
ऑस्ट्रिया की यह जेल किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। पूरी तरह से कांच से ढंकी हुई इस जेल का नाम 'जस्टिस सेंटर लियोबेन' है। यहां जिम से लेकर स्पोर्ट्स सेंटर और कैदियों के लिए निजी आलीशान कमरे बनाए गए हैं, जिसमें टीवी से लेकर फ्रीज तक सभी जरूरी चीजें उपलब्ध हैं। साल 2004 में बनी इस जेल में कैदी किसी राजा से कम की जिंदगी नहीं जीते हैं।
4 of 6
बोलीविया की सैन पेड्रो जेल
- फोटो : Social media
बोलीविया की सैन पेड्रो जेल बेहद ही अजीबोगरीब वजह से दुनियाभर में जानी जाती है। आमतौर पर अन्य जेलों में कैदियों को किसी भी सेल (कमरा) में डाल दिया जाता है, लेकिन यहां पर कैदियों को अपने लिए सेल खरीदना पड़ता है, ताकि वो उसमें रह सकें। यहां 1500 के करीब कैदी रहते हैं। इस जेल का माहौल शहर की गलियों जैसा लगता है, जहां बाजार लगे रहते हैं, फूड स्टॉल लगे होते हैं। यहां कैदी अपनी सजा इसी तरह काटते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
दुनिया की सबसे छोटी जेल (सार्क जेल)
- फोटो : Social media
इंग्लैंड और फ्रांस के बीच एक छोटा सा द्वीप है गुवेर्नसी, जहां दुनिया की सबसे छोटी जेल है। इसे 'सार्क जेल' के नाम से जाना जाता है। 1856 में बने इस जेल में सिर्फ दो ही कैदी रह सकते हैं। आज भी इसमें कैदियों को रात भर की कैद की सजा दी जाती है। हालांकि अगर कैदी ज्यादा उत्पात मचाते हैं तो फिर उन्हें यहां से निकालकर दूसरी बड़ी जेलों में भेज दिया जाता है। यह जेल पर्यटकों के बीच भी काफी मशहूर है। यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए और इस जेल को देखने के लिए आते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।