सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Your mind will be blown to see man riding a bike shoking video goes viral on social media

Viral Video: बाइक चलाते शख्स को देख उड़ जाएंगे आपके होश, लोग बोले- ये है असली खतरों का खिलाड़ी

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Mon, 23 Mar 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में एक शख्स बाइक चलाते नजर आ रहा है मगर वो जिस हालत में बाइक चला रहा है, उसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। 

Your mind will be blown to see man riding a bike shoking video goes viral on social media
खतरों का खिलाड़ी बन कर बाइक चलाता शख्स - फोटो : @rareindianclips
विज्ञापन

विस्तार

Man Riding Bike Shoking Video: आपने अक्सर सोशल मीडिया पर बाइक स्टंट्स के कई वीडियो देखे होंगे। इनमें से कई बार कुछ वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो में एक शख्स बाइक चलाते नजर आ रहा है मगर वो जिस हालत में बाइक चला रहा है, उसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। 

Trending Videos

Viral Video: बाप-बेटी की जोड़ी ने बदतमीज दिल गाने पर मचाया ऐसा धमाल, करोड़ों बार देखा गया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक शख्स बाइक चलाता दिख रहा है, जिसका एक हाथ टूटा हुआ है। बता दें कि उसका बायां हाथ टूटा हुआ है, जिसकी वजह से वो क्लच का यूज नहीं कर पाएगा तो उसने इसके लिए दिमाग लगाया है। उसने क्लच में एक रस्सी को बांधा और उसी रस्सी को अपने टूटे हुए हाथ पर लाकर बांध दिया। अब जब भी उसे क्लच दबाना होगा, वो अपने उस हाथ को खींच लेगा और उसका काम हो जाएगा। वीडियो के आखिर में वो ऐसा करके दिखाता भी है। वीडियो के अंत में वो बाइक चलाता भी दिखता है।

 

 

वीडियो को एक्स पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, 'महिलाएं आदमियों से ज्यादा लंबे समय तक क्यों जीती हैं'। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं।

 

टूटे हाथ से वीडियो चलाते शख्स के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी भी जता रहे हैं। जबकि, कुछ लोग इस वीडियो पर चटकारे भी ले रहे हैं। 

Viral Video: अंतिम यात्रा में डीजे पर जमकर हुआ डांस, दिखा जश्न जैसा माहौल, वायरल हुआ वीडियो


Viral Video: मुस्लिम बच्चे ने पेश की ऐसी मिसाल, रोजा खोलने से पहले गाया गणेश स्तुति, देखें वीडियो

स्टंट जानलेवा होते हैं, लेकिन इसके बावजूद नौजवान स्टंटबाजी करने से बाज नहीं आते हैं। सोशल मीडिया के दौर में कुछ सेकंड की लोकप्रियता पाने की चाहत अब लोगों को इस हद तक ले जा रही है कि वे अपनी जान तक दांव पर लगाने से नहीं हिचक रहे हैं। लाइक, व्यू और फॉलोअर्स की भूख ऐसी बढ़ चुकी है कि समझदारी और सुरक्षा पीछे छूटती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed