फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेब्रा और गधे के मेल से पैदा हुआ अद्भुत 'जॉन्की', तस्वीरें वायरल

Fri, 10 Apr 2020 04:31 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 10 Apr 2020 04:31 PM IST
Zebra Donkey Affair zebra had given birth to a zonkey unusual hybrid between a zebra and donkey
जेब्रा गधे के साथ संबंध - फोटो : sheldrickwildlifetrust

भगवान और उनके चमत्कार को समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। वो कब कौन सा चमत्कार दिखा दें, कोई नहीं जानता, लेकिन जब उस चमत्कार को धरती पर रहने वाले इंसान देखते हैं तो हैरान रह जाते हैं, क्योंकि ऐसा तो उन्होंने कभी देखा ही नहीं था। एक ऐसा ही चमत्कार पूर्वी अफ्रीका के केन्या में स्थित त्सावो नेशनल पार्क में दिखा है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दरअसल, यहां जेब्रा और गधे के मेल से एक अद्भुत 'बच्चा' पैदा हुआ है, जिसे 'जॉन्की' कहा जा रहा है। यह जेब्रा और गधे का मिलाजुला रूप है। 

Zebra Donkey Affair zebra had given birth to a zonkey unusual hybrid between a zebra and donkey
जेब्रा गधे के साथ संबंध - फोटो : sheldrickwildlifetrust

तस्वीरों में दिख रहे इस छोटे से 'जॉन्की' को मादा जेब्रा ने पैदा किया है। आप देख सकते हैं कि बच्चे के सिर्फ पैरों पर जेब्रा की तरह धारियां हैं जबकि बाकी का शरीर बिल्कुल किसी गधे की तरह है। शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ने अपने फेसबुक पेज पर 'जॉन्की' की तस्वीरें शेयर की हैं और उसके बारे में बताया है।  

Zebra Donkey Affair zebra had given birth to a zonkey unusual hybrid between a zebra and donkey
जेब्रा गधे के साथ संबंध - फोटो : sheldrickwildlifetrust

शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ने लिखा है, 'यह 'जॉन्की' है। पिछले साल मई में शावो (Tsavo) मोबाइल वेटनरी यूनिट को केडब्ल्यूएस कम्युनिटी वॉडर्न की ओर से फोन आया था। वहां एक जेब्रा जो त्सावो नेशनल पार्क से बाहर निकल आया था और पार्क की सीमा से लगे एक समुदाय में रह रहा था। उसने मवेशियों के झुंड के साथ ही अपना घर बना लिया था। उनकी स्थिति कई हफ्तों तक वैसी ही रही, जब तक कि इसकी कहानी स्थानीय मीडिया पर प्रसारित नहीं हो गई। फिर बाद में हमारी टीम को जेब्रा को संरक्षित क्षेत्र में वापस स्थानांतरित कर दिया।' 

विज्ञापन
Zebra Donkey Affair zebra had given birth to a zonkey unusual hybrid between a zebra and donkey
जेब्रा गधे के साथ संबंध - फोटो : sheldrickwildlifetrust

शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ने आगे बताया कि अब चूंकि जेब्रा मवेशियों के साथ रहने का काफी अभ्यस्त हो गया था, इसलिए हमें उसे ध्यान में रखते हुए उसका नया घर चुनना था। हमने उसे च्युलू नेशनल पार्क के केन्जे एंटी पोचिंग टीम बेस भेज दिया गया, ताकि उसपर नजर भी रखी जा सके। इसी साल की शुरुआत में हमने जेब्रा के एक बच्चे को देखा, जो गधा और जेब्रा का मिश्रित रूप लग रहा था। पहले तो हमें लगा कि शायद कीचड़ लगने की वजह से उसकी धारियां नहीं दिख रही हैं, लेकिन बाद में हमें पता चला कि यह तो अनोखा है, जिसे 'जॉन्की' नाम दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed