{"_id":"5be291b3bdec2269685b0c95","slug":"anil-ambani-two-companies-have-only-19-crore-rupees-in-his-bank-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल अंबानी की कंपनियों के हालात खराब, 144 बैंक खातों में बचे मात्र 19 करोड़ रुपये","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
अनिल अंबानी की कंपनियों के हालात खराब, 144 बैंक खातों में बचे मात्र 19 करोड़ रुपये
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
Anil ambani
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के 50वें सबसे अमीर अनिल अंबानी की दो कंपनियों के बैंक खातों में लगभग 19 करोड़ रुपये ही मौजूद हैं। ये कंपनियां रिलायंस टेलीकॉम और उसकी इकाई रिलायंस कम्यूनिकेशंस लिमिटेड हैं। इन दोनों ही कंपनियों के कुल 144 बैंक खाते हैं, जिनमें रिलायंस कम्यूनिकेशंस लिमिटेड के कुल 119 बैंक खाते हैं और इन खातों में कुल 17.86 करोड़ रुपये हैं।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी कंपनी रिलायंस टेलीकॉम के कुल 25 बैंक खाते हैं और इन खातों में कंपनी के मात्र 1.48 करोड़ रुपये ही जमा हैं। दिल्ली हाईकोर्ट में अमेरिकन टावर कॉर्पोरेशन की ओर से दायर किए गए मुकदमे की सुनवाई के दौरान ये जानकारी इन दोनों कंपनियों ने खुद दी है।
विज्ञापन
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, अमेरिकन टावर कॉर्पोरेशन कंपनी ने रिलायंस कम्यूनिकेशंस लिमिटेड पर लगभग 230 करोड़ रुपये का बकाया होने का दावा किया है। दोनों कंपनियों ने पिछले महीने ही अदालत में इससे संबंधित ऐफिडेविट जमा किया था और बैंक विवरण देने के लिए कुछ समय मांगा था।
विज्ञापन
बता दें कि रिलायंस कम्यूनिकेशंस ने पिछले साल दिसंबर में ही अपनी वायरलेस सेवा को बंद कर दिया था। इकोनॉमिक टाइम्स की जानकारी के मुताबिक, अमेरिकन टावर कॉर्पोरेशन ने इसी सिलसिले में अनिल अंबानी की दोनों कंपनियों पर समझौते से बाहर निकलने का शुल्क (एग्जिट फी) और सेवा शुल्क के रूप में लगभग 230 करोड़ रुपये की मांग की है। अब रिलायंस कम्यूनिकेशंस को समझौते से बाहर निकलने के लिए शुल्क चुकाने पड़ेंगे।