सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Gold Price Today Silver Price Today Sone Chandi ke Bhav Bullion Market Rates Today

Gold Silver Price: चांदी 4300 रुपये उछली, सोना 800 रुपये चढ़ा; वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव का बाजार पर असर

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kumar Vivek Updated Mon, 20 Apr 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 4,300 रुपये उछलकर 2.57 लाख/किलो हुई, सोना भी 800 रुपये चढ़ा। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने-चांदी के नए भाव का पूरा विश्लेषण पढ़ें।

Gold Silver Price Gold Price Today Silver Price Today Sone Chandi ke Bhav Bullion Market Rates Today
सोने-चांदी का भाव - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार को मजबूत उछाल दिखा। अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार चांदी 4300 रुपये मजबूत होकर 2.57 लाख प्रति किलोग्राम के भाव पहुंच गई। शुक्रवार को चांदी 2,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। सोमवार के दिन 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 800 रुपये मजबूत होकर 1.57 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 

Trending Videos

वैश्विक बाजार में सोने-चांदी का क्या हाल?

हालांकि, वैश्विक रुझान सुस्त बने रहे। हाजिर चांदी 1.09 अमेरिकी डॉलर या 1.35 प्रतिशत गिरकर 79.71 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि सोने का भाव 0.52 प्रतिशत गिरकर 4,805.09 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "सोने ने सप्ताह की शुरुआत कमजोर रुख के साथ की, जो सप्ताहांत में भू-राजनीतिक और मैक्रो परिस्थितियों में आए बदलाव को दर्शाता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास की स्थिति तेजी से बिगड़ गई, ईरान ने इसे फिर से खोलने के 24 घंटे से भी कम समय में सख्त नियंत्रण फिर से लागू कर दिया, जबकि अमेरिका ने अपनी नाकाबंदी को दरकिनार करने की कोशिश कर रहे एक ईरानी मालवाहक जहाज को जब्त कर लिया।

वैश्विक तनाव के कारण सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव

गांधी ने आगे कहा, “इन घटनाक्रमों ने युद्धविराम की स्थिरता को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता में वृद्धि हुई है। नए सिरे से बढ़ते तनाव ने ऊर्जा की ऊंची कीमतों और मुद्रास्फीति को लेकर चिंताओं को फिर से जीवित कर दिया है, जिससे डॉलर मजबूत हुआ है और कीमती धातुओं पर दबाव पड़ा है।” इस बीच, निवेशकों से उम्मीद की जाती है कि वे इस सप्ताह प्रमुख वैश्विक मैक्रोइकॉनॉमिक संकेतकों पर बारीकी से नजर रखेंगे।


कोटक सिक्योरिटीज के एवीपी कमोडिटी रिसर्च कायनात चैनवाला ने कहा कि निवेशक अपना ध्यान वैश्विक मैक्रोइकॉनॉमिक आंकड़ों पर केंद्रित करेंगे। इनमें अमेरिकी खुदरा और घरेलू बिक्री के आंकड़े, साप्ताहिक बेरोजगारी दावे और उपभोक्ता भावनाएं शामिल हैं।

फेड अध्यक्ष के बयान पर रहेगी निवेशकों की नजर

प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के पीएमआई आंकड़ों पर भी विकास के संकेतों के लिए नजर रखी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि इसके अतिरिक्त, बाजार मंगलवार को फेडरल रिजर्व के नए अध्यक्ष केविन वार्श द्वारा कांग्रेस के समक्ष दिए जाने वाले बयान पर नजर रखेंगे। इससे नीतिगत रुख और ऊर्जा-प्रेरित मुद्रास्फीति के प्रति उनके सहनशीलता के बारे में शुरुआती संकेत मिल सकते हैं। चैनवाला ने कहा, "फिर भी, मुख्य प्रेरक कारक संभवतः अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता गतिरोध ही रहेगा, और किसी भी महत्वपूर्ण वृद्धि से सोने की कीमतों पर अतिरिक्त दबाव पड़ने की आशंका है।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed